Amala Shankar dies: मशहूर नृत्यांगना अमला शंकर का 101 साल की उम्र में न‍िधन, फैंस ने जताया शोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2020, 04:03 PM IST

Renowned Dancer Amala Shankar dies: मशहूर नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

Amala Shankar dies: मशहूर नृत्यांगना अमला शंकर का 101 साल की उम्र में न‍िधन, फैंस ने जताया शोक

Renowned Dancer Amala Shankar dies: मशहूर नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह उम्र संबंध परेशानियों का सामना कर रहीं थीं और नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

शंकर मशहूर नर्तक एवं कोरियोग्राफर उदय शंकर की पत्नी और दिग्गज सितार वादक पंडित रवि शंकर की भाभी हैं। उनकी पोती एवं नृत्यांगना श्रीनंदा शंकर ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ आज हमारी ‘थम्मा’ हमें छोड़ गईं। वह 101 वर्ष की थी। हमने पिछले महीने ही उनका जन्मदिन मनाया था। काफी बेचैन हूं, मुम्बई और कोलकाता के लिए कोई उड़ान उपलब्ध नहीं है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक युग का अंत। ....जो कुछ भी दिया उसके लिए शुक्रिया।’’ 90 वर्ष की उम्र तक सक्रिय रहीं अमला शंकर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने 2011 में ‘बंग विभूषण’ से सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से नृत्य की दुनिया को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

अमला शंकर का जन्म 27 जून, 1919 को जसोर में हुआ था। 11 साल की उम्र में उन्होंने इंटरनेशनल कॉलोनियल एग्जीबिशन में हिस्सा लिया था। यहां वह उदय शंकर से मिली थीं और कुछ ही दिन बाद उनकी नृत्य मंडली में शामिल हो गईं। 1942 में दोनों का विवाह हुआ और यह जोडी काफी मशहूर हुई। 1948 में दोनों ने 'कल्पना' नामक एक फिल्म में अभिनय भी किया था।

End of Article