कंगना रनौत और रिया चक्रवर्ती पर बोलीं रवीना टंडन, क्या प्यादे की तरह किया जा रहा इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2020, 05:57 PM IST

Raveena Tandon on Kangana Ranaut and Rhea Chakraborty: रवीना टंडन ने बिना नाम लिए कंगना रनौत और रिया चक्रवर्ती पर कहि कि क्या उन्हें प्यादे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

कंगना रनौत और रिया चक्रवर्ती पर बोलीं रवीना टंडन, क्या प्यादे की तरह किया जा रहा इस्तेमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और रिया चक्रवर्ती इन दिनों अलग-अलग वजह से चर्चा में हैं। कंगना जहां महाराष्ट्र सरकार से तकरार के चलते सुर्खियों में हैं तो वहीं रिया को सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल के चलते गिरफ्तार किया गया है। दोनों एक्ट्रेस को लेकर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। अब बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी रिएक्ट किया है। रवीना ने ट्वीट कर सवाल के अंदाज में पूछा कि क्या उन्हें प्यादे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

रवीना टंडन ने अपना आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि तोड़ना, ढहाना, अव्यवस्था। बेहद दुखद। ये सब हो रहा है। दो महिलाएं, दो पक्ष, क्या वे गंदे राजनीतिक प्रतिशोध के लिए प्यादे के रूप में इस्तेमाल की जा रही हैं? हत्या, नेपोटिज्म, आत्महत्या, पारिवारिक दुख, मानसिक स्वास्थ्य, माफिया, प्रतिशोध, पुलिस, पत्रकारिता, राजनीति, ड्रग्स, फिल्म्स। सुशांत सिंह राजपतू के लिए न्याय को कमजोर नहीं पड़ने देना चाहिए। रवीना के इस ट्वीट के बाद लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। कोई रवीना की बात से सहमति जता रहा है तो कइयों ने आपत्ति का इजहार किया।

रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एक्टर यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आएंगी। रवीना कई साल बाद बडे़ पर्दे पर आने की तैयारी में हैं। वह साल 2017 में आख‍िरी बार सिल्वर स्क्रीन पर शब फिल्म में दिखी थीं। इस फिल्म को डायरेक्‍टर ओनिर ने निर्देश किया था। फ‍िल्‍म में रवीना और आशीष बिष्‍ट लीड रोल में थे। रवीना ने साल 2019 में रिलीज हुई 'खानदानी शफाखाना' के एक गाने में गेस्ट अपीयरेंस किया था, लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाने की वजह से उन्हें नोटिस नहीं किया गया।

End of Article