Raveena Tandon Birthday: 46 की उम्र में 'नानी' बन गई थीं रवीना टंडन, बर्थडे पर जानें मस्त-मस्त गर्ल से जुड़ी खास बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2021, 06:04 AM IST

Raveena Tandon Birthday: बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन का आज यानि 26 अक्टूबर को जन्‍मदिन है। आज रवीना 47 साल की हो गई हैं। वह उन अदाकाराओं में से हैं जिन पर उम्र का असर दिखाई नहीं देता है।

Raveena Tandon Birthday: 46 की उम्र में 'नानी' बन गई थीं रवीना टंडन, बर्थडे पर जानें मस्त-मस्त गर्ल से जुड़ी खास बातें

Raveena Tandon Birthday Lesser Known Facts: बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन का आज यानि 26 अक्टूबर को जन्‍मदिन है। आज रवीना 47 साल की हो गई हैं। वह उन अदाकाराओं में से हैं जिन पर उम्र का असर दिखाई नहीं देता है। 90 के दशक में रवीना करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई थीं। रवीना टंडन ने साल 1991 में 'पत्थर के फूल' से अपनी फिल्म पारी की शुरुआत की थी। रवीना ने फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है।आज उनके जन्‍मदिन के मौके पर जानें मस्त-मस्त गर्ल से जुड़ी ये खास बातें-

इन फ‍िल्‍मों में आईं नजर

एक्ट्रेस रवीना टंडन इनदिनों फिल्मों से भले दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस ने बॉलीवुड कई हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में उन्होंने ना सिर्फ शानदार एक्टिंग की है बल्कि जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी है। इस लिस्ट में दिलवाले, मोहरा, दुल्हे राजा, लाडला, अंदाज अपना अपना जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। 

शाहरुख संग जमाया रंग

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कई हिट एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर किया है। जिसमें शाहरख खान का भी नाम शामिल है। शाहरुख खान और रवीना टंडन ने जादू, पहला नशा, जमाना दीवाना, और ये लम्हें जुदाई के जैसी फिल्मों में साथ काम किया हैं। इन फिल्मों में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

किंग खान को पसंद है महक 

शाहरुख खान जब भी रवीना से मिलते हैं तो उनके पास आकर मिलते हैं ताकी उनकी खुशबू को सूंघ सकें। वह उनके पति से कहते हैं कि आपके पास सबसे अच्छी सुगंधित एक्ट्रेस है। 

46 की उम्र में बनीं नानी 

रवीना टंडन की दो गोद ली हुई बेटियां हैं- छाया और पूजा। जिनकी शादी हो गई है और वो अब दोनों अब मां बन चुकी हैं। रवीना टंडन जब 21 वर्ष की थीं तब उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया था। उनकी बड़ी बेटी उस समय 11 वर्ष की थी। अब छाया और पूजा की शादी हो चुकी है और दोनों के अपने बच्चे हैं। इसी कारण रवीना 46 की उम्र में नानी बनी।

अक्षय कुमार से होने वाली थी शादी 

साल 1994 में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म आई थी- मोहरा। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रवीना और अक्षय कुमार के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। अक्षय कुमार और रवीना पर फिल्माया गया गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त' इतना मशहूर हुआ कि रवीना को ही 'मस्त-मस्त गर्ल' का खिताब दे दिया गया। अक्षय और रवीना स्क्रीन पर सुपरहिट थे और इसलिए ये दोनों एक साथ कई सारी फिल्में साइन कर डाली। एक इंटरव्यू में रवीना ने खुद कहा था कि 'मोहरा' की शूटिंग के बाद वो और अक्षय शादी करने वाले थे। 

इन एक्‍टर्स संग रहा अफेयर

रवीना अपनी लव लाइफ के कारण भी अक्सर सुर्खियों में रही थी। रवीना का नाम सनी देओल, अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ जुड़ा था। इनमें अक्षय और रवीना का अफेयर सबसे चर्चित था। रवीना से ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार पर कई आरोप लगाए थे।  

ये शख्‍स बना हमसफर 

अक्षय कुमार से अलग होने के बाद रवीना टंडन ने स्टंप्ड फिल्म की शूटिंग की और इसी फ‍िल्‍म  के दौरान फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। अनिल उस वक्त तलाकशुदा थे। धीरे धीरे दोनों की दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई और 2003 में दोनों ने सगाई कर ली। 22 फरवरी 2004 को दोनों शादी जैसे पवित्र रिश्ते में बंध गए। 

End of Article