रणवीर सिंह की फिल्म 83 ने रचा इतिहास, विदेशों में कमाई के मामले में सूर्यवंशी और पुष्‍पा को पीछे छोड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 11:00 AM IST

Film 83 Box office Collection: सुपरस्‍टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्‍टारर फिल्म 83 दुनिया भर में धूम मचा रही है।

रणवीर सिंह की फिल्म 83 ने रचा इतिहास, विदेशों में कमाई के मामले में सूर्यवंशी और पुष्‍पा को पीछे छोड़ा

Film 83 Box office Collection: सुपरस्‍टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्‍टारर फिल्म 83 दुनिया भर में धूम मचा रही है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म इंस्पिरेशनल स्पोर्ट्स ड्रामा, जो कि 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साल 1983 में भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की ओर क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी जीतने के सुनहरे पल को दिखाया गया है। फिल्म 83 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद पहली ऑनस्क्रीन मूवी है।

इसमें रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आए हैं जबकि दीपिका उनकी पत्‍नी रोमी भाटिया के रोल में हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी 83 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क, साकिब सलीम, हार्डी संधू, बोमन ईरानी, साहिल खट्टर, अमृता पुरी, ताहिर राज भसीन और निशांत दहिया भारतीय क्रिकेट टीम के अन्‍य सदस्‍य और मैनेजर की भूमिका में हैं। 

इस फिल्म ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। पहले विश्व कप पर बनी ये फिल्म कई मायनों में बेहतरीन साबित हुई है। फ‍िल्‍म ने एक सफल महीना पूरा कर लिया है। साथ ही 2021 में विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर 83 ने वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रिलीज के बाद 31 दिनों में 83 ने विदेशों में 62.54 करोड़ रुपये की कमाई की है। विदेशों में कमाई के मामले में 83 को अल्‍लू अर्जुन की पुष्‍पा भी टक्‍कर नहीं दे पाई और अक्षय की सूर्यवंशी काफी पीछे रह गई। 

इस सफलता पर डायरेक्‍टर कबीर खान का कहना है, “दुनिया भर के लोगों से फिल्म को जिस तरह का प्यार और सराहना मिली है, वो हकीकत में दिल को छू लेने वाला है। कोविड प्रतिबंधों के होते हुए लोगों ने इस फ‍िल्‍म को प्‍यार दिया और फ‍िल्‍म ने विदेशी बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि इस फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह ने शानदार अदाकारी से दिल जीता है और समीक्षकों ने इस फ‍िल्‍म को खूब सराहा था। हालांकि भारत में इस फ‍िल्‍म की रिलीज के कुछ दिन बाद ही कोरोना के केसों में इजाफा होने लगा और सिनेमाघरों में बंद करने की नौबत आ गई।

End of Article