बेबी के स्वागत के लिए Ranbir Kapoor- Alia Bhatt ने की है खास तैयारी, बताया कैसी होगी बच्चे की नर्सरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 06:47 PM IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब रणबीर और आलिया ने अपने होने वाले बेबी के स्वागत के लिए तैयारी कर ली है। जानिए क्या कहा रणबीर कपूर ने...

बेबी के स्वागत के लिए Ranbir Kapoor- Alia Bhatt ने की है खास तैयारी, बताया कैसी होगी बच्चे की नर्सरी

Ranbir Kapoor on welcoming baby: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों अपने होने वाले बेबी को सारी खुशियां देने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। रणबीर और आलिया ने इसके लिए सारी तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि 27 जून 2022 को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आलिया भट्ट ने अपने फैंस को प्रग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। रणबीर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने और आलिया भट्ट ने अपने होने वाले बेबी के लिए नर्सरी बनाना भी शुरू कर दिया है। 

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आलिया भट्ट और उन्होंने बेबी के लिए नर्सरी बनाना शुरू कर दिया है। बकौल रणबीर कपूर, 'हर होने वाले मां-बाप की तरह, आप भी अपनी कहानियां पढ़ते हैं। हमने नर्सरी बनानी शुरू कर दी है। उसमें कई मजेदार चीजें होने वाली हैं। हम काफी ज्यादा मजे करेंगे। इसके बावजूद काफी एक्साइटमेंट, नर्वस और टेंशन ऐसी चीज है, इसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती हैं। ऐसे में हम केवल समय के साथ चल रहे हैं।'  

जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी आलिया भट्ट?
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ट्विन्स बच्चों के पेरेंट्स बनने वाले हैं। रणबीर कपूर से तीन बयान देने को कहा था जिसमें उन्हें ये बताने से साफ इंकार किया था कि इसमें सच क्या है। रणबीर ने तीन बयान दिया था- 'मेरे ट्विन्स बेबी होने वाले हैं, मैं एक बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्म का हिस्सा बनूंगा और काम से मैं एक लंबा ब्रेक ले रहा हूं।' अब रणबीर ने कहा, 'बेवजह विवाद की कोई वजह नहीं है। उन्होंने मुझसे तीन बयान देने के लिए कहा था। इनमें दो सच है और एक गलत। अब सच क्या है और गलत क्या ये मैं नहीं बता सकता हूं।'  

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं। फिल्म इस शुक्रवार यानी 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मस्त्र में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में काम करेंगे। वहीं, रणबीर रश्मिका मंदाना के साथ संदीप वांगा की फिल्म एनिमल में भी काम करेंगे।

End of Article