राणा दग्गुबती-मिहिका बजाज बने पति-पत्नी, पंडित ने मास्क लगाकर पढ़े मंत्र, देखें सात फेरों का वीडियो-Inside Pic

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2020, 07:24 AM IST

Rana Daggubati Miheeka Bajaj Wedding: राणा दग्गुबती ने मिहिका बजाज संग सात फेरे लिए हैं। नव विवाहित कपल राणा और मिहिका की वेडिंग फोटोज खूब वायरल हो रही हैं....

राणा दग्गुबती-मिहिका बजाज बने पति-पत्नी, पंडित ने मास्क लगाकर पढ़े मंत्र, देखें सात फेरों का वीडियो-Inside Pic
Photo Credit: Instagram

साउथ स्टार और फिल्म बाहुबली के भल्लालदेव राणा दग्गुबती ने शादी कर ली है। राणा दग्गुबती ने मिहिका बजाज संग 8 अगस्त सात फेरे लिए। अब नव विवाहित कपल राणा दग्गुबती और मिहिका बजाज की वेडिंग फोटोज सामने आई हैं जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। परिवार की मौजूदगी में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के बाद, दुल्हन के घर पर माता की चौकी और दूल्हे के घर पर पेलिकोडुकु(pellikoduku) समारोह आयोजित किया गया। इसी के बाद राणा दग्गुबती-मिहिका बजाज ने तेलुगु और मारवाड़ी रिवाज से शादी की। 

राणा और मिहिका के वेडिंग फोटोज वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। राणा दग्गुबती ने शादी में गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी तो वहीं दुल्हन मिहिका बजाज गोल्डन एंड रेड कलर की लहंगे में नजर आईं। कपल तस्वीरों में एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

राणा दुग्गुबती और मिहिका बजाज के सात फेरों का भी वीडियो सामने आया है। जिसमें पंडित मास्क लगाकर मंत्र पढ़ता नजर आया है। आपको बता दें, शादी और बाकी के रस्मों में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया। साथ ही इस दौरान शामिल होने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया। 

इंटीरियर डिजाइन का बिजनेस करती हैं मिहिका बजाज
हैदराबाद में जन्मी और यहीं से पली- बढ़ी मिहिका बजाज, सुरेश बजाज की बेटी हैं। मिहिका इंटीरियर डिजाइन और डेकोर का बिजनेस चलाती हैं और उनकी कंपनी का नाम ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो है। इसके साथ ही उनकी कंपनी वेडिंग और इवेंट्स भी प्लान करती है। मिहिका ने Chelsea University से इंटीरियर डिजाइनिंग में मास्टर्स की है। उनकी मां Krsala jewels की डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड हैं।

End of Article