Rana Daggubati Engagement: सगाई के बाद राणा दग्गुबती ने किया खुलासा, ऐसे किया था मिहिका बजाज को प्रपोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2020, 08:12 AM IST

Rana Daggubati Engagement: राणा दग्गुबती ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से सगाई कर ली है। अब राणा ने पहली बार बताया है कि किस तरह से उन्होंने मिहिका बजाज को प्रपोज किया था।

Rana Daggubati Engagement: सगाई के बाद राणा दग्गुबती ने किया खुलासा, ऐसे किया था मिहिका बजाज को प्रपोज

मुंबई. बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबती ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से सगाई कर ली है। राणा ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की फोटोज शेयर की थी। अब पहली बार उन्होंने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है। 

राणा दग्गुबती ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्होंने फोन पर या पर्सनली मिलकर प्रपोज किया था। इस पर राणा ने जवाब दिया- ' जब मैंने उसे फोन किया था तो वह जानती थीं हमारा रिश्ता किस तरफ जा रहा है।'

बकौल राणा- 'इसके बाद वह मुझसे मिली है। मुझे याद है मैंने एक साथ कई बातें कही थी। मैं काफी सिरियस था। मैं जब उनसे मिला तो मुझे लगा कि यही सही वक्त है प्रपोज करने के लिए। ये बहुत ही सिंपल और रियल था।' 

ऐसी होगी शादी 
राणा दग्गुबती से पूछा कि क्या उनकी शादी काफी ग्रैंड होगी। इस पर उन्होंने कहा- 'ये इस पर निर्भर करता है कि उस वक्त दुनिया की परिस्थिति कैसी होगी। मुझे शादी करने के लिए सबसे अजीब वक्त लग रहा है।'       

राणा दग्गुबती और मिहिका ने 20 मई को सगाई की थी। इस सगाई में परिवार के खास लोग ही शामिल हुए थे। राणा ने कहा- 'हम विंटर वेडिंग के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोरोना संकट के मद्देनजर अभी बहुत कुछ देखना होगा।'   

कौन हैं मिहिका बजाज
मिहिका हैदराबाद में जन्मी और पली-बढ़ी हैं और बंटी व सुरेश बजाज की बेटी हैं। मिहिका इंटीरियर डिजाइन और डेकोर का बिजनेस चलाती हैं और उनकी कंपनी का नाम है ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो। 

मिहिका इसके साथ ही उनकी कंपनी वेडिंग और इवेंट्स भी प्लान करती है। उन्होंनेने Chelsea University से इंटीरियर डिजाइनिंग में मास्टर्स की डिग्री ली है। उनकी मां बंटी Krsala jewels की डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड हैं।

End of Article