राजकुमार राव और पत्रलेखा बने पति-पत्नी, 11 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद रचाई शादी, देखें बॉलीवुड कपल की Wedding Photos

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2021, 07:49 PM IST

Rajkummar Rao And Patralekhaa wedding First photos| राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की पहली झलक सामने आ गई है जिसमें दोनों मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। 

राजकुमार राव और पत्रलेखा बने पति-पत्नी, 11 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद रचाई शादी, देखें बॉलीवुड कपल की Wedding Photos

राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड कपल ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की पहली झलक सामने आ गई है जिसमें दोनों मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। पत्रलेखा ने शादी के लिए सब्यसाची का डिजाइन किया सुर्ख लाल रंग का गोल्डन एम्ब्रायडरी वाला लहंगा चुना। वहीं राजकुमार ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी और इसपर उन्होंने लाल रंग का सेहरा चुना। दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में बेहद शानदार लग रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आज मेरी हर चीज से शादी हो गई है। मेरे प्यार से, मेरे क्राइम पार्टनर से, मेरी फैमिली, मेरे सॉलमेट और मेरे बेस्ट दोस्त से... जो पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त है! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है! यहां से हम हमेशा साथ हैं।'

राजकुमार राव ने लिखी दिल की बात
राजकुमार राव ने भी सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। बॉलीवुड अभिनेता ने इन तस्वीरों के साथ एक खास नोट लिखा है। राजकुमार ने लिखा, 'आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद आज मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली। मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा। यहां से हमेशा के लिए साथ और अनंत तक...।'

आपको बताते चलें शादी में केवल करीबी मेहमान ही शामिल हुए हैं। फिल्म इंडस्ट्री से केवल कुछ ही लोगों को न्योता दिया गया है क्‍योंकि ये कार्यक्रम बेहद निजी रहा। राजकुमार और पत्रलेखा कोविड के कारण शादी को छोटा और निजी रखना चाहते थे।

राजकुमार राव ने जब पत्रलेखा को देखा था तो तय कर लिया था कि वह उनसे ही शादी करेंगे। हालांकि, राजकुमार राव का पत्रलेखा पर पहला इंप्रेशन बेहद खराब था। राजकुमार राव ने बताया था कि पत्रलेखा को लगा था कि मैं रियल लाइफ में अपनी फिल्म लव सेक्स और धोखा के किरदार की तरह हूं। हालांकि, पत्रलेखा से जब राजकुमार की बातचीत हुई उनका नजरिया उनके लिए बदल गया था। 

बता दें कि पत्रलेखा ने राजकुमार राव के ऑपोजिट 2014 में फिल्म 'सिटी लाइट्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, राजकुमार हाल ही में कृति सेनन, रत्ना पाठक शाह और परेश रावल स्‍टारर 'हम दो हमारे दो' में नजर आए। यह‍ फ‍िल्‍म ओटीटी पर रिलीज हुई। 2013 में फिल्म 'शाहिद' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था और इन दिनों वह सबसे अधिक डिमांड में हैं।

End of Article