राजेश खन्ना ने लंबे समय तक इस एक्ट्रेस को किया था डेट, आज भी करती हैं 'काका' को याद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2020, 06:12 PM IST

Rajesh Khanna Death Anniversary: राजेश खन्ना ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को 7 साल तक डेट किया था और इनसे शादी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। राजेश खन्ना ने इन्हीं के हाथ में ली थी आखिरी सांस।

राजेश खन्ना ने लंबे समय तक इस एक्ट्रेस को किया था डेट, आज भी करती हैं 'काका' को याद

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना का निधन आज ही के दिन यानी 18 जुलाई 2012 को हुआ था। उनका निधन हुए आठ साल बीत गए हैं। राजेश खन्ना ने साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म आखिरी खत से बॉलीवुड में कदम रखा था। 

राजेश खन्ना ने इसके बाद कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें आनंद, अराधना, अमर प्रेम, पटी पतंग, बावर्ची, आप की कसम, इत्तेफाक, हाथी मेरे साथी, अनुरोध, अंदाज, दाग, महबूबा, कर्म, स्वर्ग, छोटी बहू और मेरे जीवन साथी जैसी फिल्में शामिल हैं। 

साल 1973 में की शादी

राजेश खन्ना ने मार्च, 1973 में एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया से शादी कर ली थी। दोनों की दो बेटियां हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। लेकिन दोनों ज्यादा लंबे समय तक साथ नहीं रहे। शादी के करीब 11 साल बाद यानी साल 1984 में दोनों अलग हो गए थे हालांकि उन्होंने तलाक नहीं लिया था। अलग होने के बाद भी दोनों अक्सर पार्टियों में साथ नजर आते थे।  

इस एक्ट्रेस से था अफेयर

डिंपल कपाडिया से पहले राजेश खन्ना एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के साथ करीब 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। राजेश और अंजू साल 1966 से लेकर 1972 तक साथ थे। राजेश उनसे शादी करना चाहते थे लेकिन अंजू मना करती रहीं और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

उनके घर के सामने से लेकर गए थे बारात

राजेश खन्ना अंजू से बहुत नाराज थे। बताया जाता है कि राजेश जान बूझकर अंजू के घर से सामने से अपनी बारात लेकर गए थे और उन्होंने अंजू का करियर भी खत्म कर दिया था। दोनों ने करीब 17 साल तक एक दूसरे से बात नहीं की थी। राजेश खन्ना के निधन से कुछ समय पहले अंजू और उनके बीच रिश्ते ठीक हो गए थे और वो काका का ध्यान रखती थीं। साल 2012 में राजेश खन्ना का निधन हुआ तब अंजू उनके साथ थीं। राजेश खन्ना के निधन के बाद अंजू ने कहा था कि मुझे इस बात की तसल्ली है कि जब उन्होंने अंतिम सांस ली, तब मैंने उनका हाथ पकड़ा हुआ था।

अब भी करती हैं याद

अंजू महेंद्रू अब भी राजेश खन्ना को याद करती हैं और सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े पोस्ट करती हैं। राजेश खन्ना के जन्मदिन और डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अंजू उन्हें याद करना नहीं भूलतीं।

End of Article