Miya Biwi Aur Murder: लव, सेक्स और धोखे से भरी है राजीव खंडेलवाल की नई सीरीज, रिलीज हुआ ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 04:45 PM IST

Miya Biwi Aur Murder Trailer: एम एक्स प्लेयर (MX Player) पर इसी तरह की एक नई वेब सीरीज मियां, बीवी और मर्डर रिलीज को तैयार है। इस सीरीज से एक्टर राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) कमबैक कर रहे हैं।

Miya Biwi Aur Murder: लव, सेक्स और धोखे से भरी है राजीव खंडेलवाल की नई सीरीज, रिलीज हुआ ट्रेलर

Miya Biwi Aur Murder Trailer: सस्पेंस, थ्रिलर और क्राइम बेस्ट कंटेट आजकल खूब देखा जा रहा है। ओटीटी पर इस तरह के कंटेट की भरमार है। अब एम एक्स प्लेयर (MX Player) पर इसी तरह की एक नई वेब सीरीज मियां, बीवी और मर्डर रिलीज को तैयार है। इस सीरीज से एक्टर राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) कमबैक कर रहे हैं। काफी समय से राजीव स्क्रीन से दूर हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों के लिए भी यह खुशखबरी है।

अब बात करते हैं वेबसीरीज मियां, बीवी और मर्डर के बारे में। हाल ही में इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिससे कहानी का अंदाजा लग गया है। यह सीरीज लव, सेक्स, धोखे से भरी है और एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। क्राइम आधारित इस सीरीज में डार्क कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। सीरीज में राजीव खंडेलवाल पुलिस ऑफिसर है, जो अपनी पत्नी से नाराज हैं। इसी बीच उनका और उनकी पत्नी का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर शुरू हो जाता है। यहीं से कहानी में मर्डर होने शुरू हो जाते हैं। 

मियां, बीवी और मर्डर वेब सीरीज में राजीव खंडेलवाल पुलिस ऑफिसर जयेश के रोल में हैं। जबकि उनकी पत्नी प्रिया का रोल मंजरी फड़नीस निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जयेश का उसकी नौकरानी से अफेयर हो जाता है। दूसरी तरह प्रिया किसी और को डेट करने लगती है। इसी बीच नौकरानी प्रेग्नेंट हो जाती है और कहानी में यहां ट्विस्ट आता है जब नौकरानी और प्रिया के बॉयफ्रेंड का मर्डर हो जाता है। 

ये मर्डर किसने और क्यों किए, इसी पर बनी है ये सीरीज। सीरीज को डायरेक्टर सुनील मनचंदा ने बनाया है और ये 1 जुलाई को एम एक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। ट्रेलर में राजीव और एक्ट्रेस मंजरी फड़नीस के रोल काफी प्रभावशाली नजर आए हैं। दोनों की जोड़ी भी काफी जबरस्त लग रही है। इन दोनों के अलावा इस सीरीज में रुशद राणा, प्रसाद खांडेकर, रितिक दिनेश शाह, आशुतोष पांडेय जैसे कलाकार हैं। 

End of Article