Dhoka Round D Corner release: सामने आई 'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' की रिलीज डेट, जानें कब आएगी माधवन और अपारशक्ति की फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 04:44 PM IST

आर माधवन की अगली फिल्म 'धोखा- राउंड द कॉर्नर' की रिलीज डेट सामने आ गई है। अभिनेता आर माधवन के साथ इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और खुशहाली कुमार नजर आएंगे।

Dhoka Round D Corner release: सामने आई 'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' की रिलीज डेट, जानें कब आएगी माधवन और अपारशक्ति की फिल्म

Dhoka Round D Corner will release on 23 september: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो चुकी है, जिसकी चर्चा काफी दिनों से हो रही थी। इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है, वहीं माधवन ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म में इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायण के जुनून और जज्बे की कहानी को माधवन ने पर्दे पर उतारा है। 

इसी बीच उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। आर माधवन की अगली फिल्म 'धोखा- राउंड द कॉर्नर' की रिलीज डेट सामने आ गई है। अभिनेता आरमाधवन के साथ इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और खुशहाली कुमार नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार, फिल्म 'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' 23 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा ने किया है। मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। 

Also Read: रोंगटे खड़े करने वाली फिल्म है 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट', माधवन को मिले पूरे नंबर

आर माधवन की फिल्म '‘धोखा राउंड डी कॉर्नर’ की शूटिंग कोरोना काल में शुरू हुई थी। इस फिल्म से निर्माता भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ट्विस्ट और टर्न से भरपूर सस्पेंस ड्रामा 'धोखा - राउंड डी कॉर्नर' आपको एक अप्रत्याशित यात्रा पर ले जाती है जिसमें प्रत्येक चरित्र ग्रे शेड में नजर आएगा। 

इस फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे एक दिन आपका जीवन बदल सकता है। फिल्म में एक धोखा है जो दर्शकों को सोचने पर मजूबर करेगा। यह फिल्म एक अरबन कपल के एक दिन की जिंदगी पर आधारित है। 

निर्देशक कूकी गुलाटी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। गुलाटी को 'द बिग बुल' और 'प्रिंस' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी फरदीन खान और रितेश देशमुख अभिनीत 'विस्फोट' भी रिलीज के लिए तैयार है।

End of Article