PS 1 Teaser: 'पीएस 1' का टीजर देख थम जाएंगी आपकी सांसें, ऐश्वर्या राय की फिल्म की देखें पहली झलक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 06:54 PM IST

Pा -1 Teaser Video: PS-1 फिल्म के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और ये पूरा हो चुका है। 'पोन्नियिन सेल्वन 1' का पहला टीजर जारी हो गया है जो कि देखने में कोफी प्रॉमसिंग लग रहा है....

PS 1 Teaser: 'पीएस 1' का टीजर देख थम जाएंगी आपकी सांसें, ऐश्वर्या राय की फिल्म की देखें पहली झलक

Ponniyin Selvan Teaser Video: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।  ऐश्वर्या राय चार साल बाद मणिरत्नम ( Mani Ratnam) की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' (Ponniyin Selvan 1) यानी 'पीएस 1' से सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही हैं। अब PS-1 ('पोन्नियिन सेल्वन 1') का पहला टीजर जारी हो गया है। जो कि देखने में काफी प्रॉमसिंग लग रहा है। फिल्म के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और ये पूरा हो चुका है। 

पोन्नियिन सेल्वन के निर्माताओं द्वारा जारी किए गए PS-1 टीजर ने सबकी सांसें थाम दी हैं जो कि ये बेहद भव्य है। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म को 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है और टीजर के प्रत्येक फ्रेम में यह साफ दिख रही है। फिल्म की टीम ने यूट्यूब पर विभिन्न भाषाओं - तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में टीजर जारी किया है। यहां देखें टीजर - 

कैसी होगी फिल्म की कहानी

मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या राय डबल रोल में नजर आएंगी। फिल्म में ऐश पझुवूर की रानी नंदिनी और उनकी मूक बधिर मां मंदाकिनी देवी का किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म की टीजर और किरदारों के लुक जारी हो चुके हैं। जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म से पहले विक्रम और कार्थी के लुक भी जारी किए गए थे।

मालूम हो कि मणि रत्नम के साथ ऐश्वर्या राय की ये चौथी फिल्म है। मणरित्नम के साथ इससे पहले वह रावण और गुरू में काम कर चुकी हैं। दोनों फिल्मों में ही उनके अपोजिट अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म इरुवर में भी साथ काम किया था। ऐश्वर्या को टीजर में अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में फिल्म से ऐश्वर्या राय का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब फिल्म का हिंदी टीजर भी रिलीज हो चुका है जिसमें वो बेहद प्रॉमसिंग लग रही हैं। 

यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो 30 सितंबर को तमिल, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लायका प्रोडक्शंस ने किया है, जबकि म्यूजिक एआर रहमान का है।

End of Article