KGF Part 3 Updates: केजीएफ (KGF) के दूसरे पार्ट के सक्सेस के बाद दर्शक अब इस धमाकेदार फिल्म के तीसरे सीक्वल का इंतेजार कर रहे हैं। केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) के रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म के तीसरे पार्ट (KGF Chapter 3) पर बात करते हुए यश ने यह कहा था कि 'अगर दर्शकों को पार्ट 2 पसंद आएगी तो इस फिल्म के तीसरे फ्रेंचाइजी को जारी रखा जाएगा।' इसके साथ इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने यह कहा था कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर विजय किरगंदुर ने फिल्म के तीसरी फ्रेंचाइजी पर बात करते हुए कई खुलासे किए हैं।
विजय किरगंदुर ने कहा कि 'हमने पहले ही यह कह दिया था कि केजीएफ 3 बन रही है लेकिन शोट्स के टाइमलाइन अभी तय नहीं हुई हैं। हां, हम लोग तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि इस फिल्म पर इस साल से काम नहीं होगा। जब सब कुछ तय हो जाएगा तो हम बड़ा अनाउंसमेंट करेंगे। अभी इस फिल्म पर बहुत काम करना बचा है।'

इसके बाद उन्होंने यह कहा कि 'डायरेक्टर अभी अपनी सलार फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसलिए इस फिल्म का टाइमलाइन यश और प्रशांत नील पर निर्भर करता है। केजीएफ 3 जरूर आएगी लेकिन इतने जल्दी नहीं।' इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि क्या यश और प्रभास इस फिल्म में नजर आएंगे या नहीं इस पर विजय किरगंदुर ने कहा कि 'यह हमारे दिमाग में हैं, लेकिन इस पर ठोस बात नहीं कही जा सकती है।' ऐसे में दर्शक यह चाहते हैं कि यश और प्रभास एक साथ इस फिल्म में नजर आएं, लेकिन अभी यह कहा नहीं जा सकता है कि क्या यह स्टार्स स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे या नहीं।

