Nepotism को करारा जवाब हैं Priyanka Chopra की ये बातें, आगे बढ़ने के ल‍िए आप भी करें नोट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2020, 12:48 PM IST

Priyanka Chopra success story : बॉलीवुड की मशहूर अभ‍िनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया वह दुनिया भर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।

Nepotism को करारा जवाब हैं Priyanka Chopra की ये बातें, आगे बढ़ने के ल‍िए आप भी करें नोट
Photo Credit: Instagram

37 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा जब 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं तब वह एक किशोरी थी यानी वह एक टीनएजर थी और उनकी उम्र उस समय मात्र 17 वर्ष थी। महज़ इतनी छोटी उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लेना, प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में कई अड़चनों का सामना किया है। 

Priyanka Chopra Success story : आसान नहीं थीं राह 
 शुरू से ही प्रियंका की जर्नी कोई आसान नहीं थी, वह कई पथरीले रास्तों से गुजरी थी। जैसे जब प्रियंका छोटी थी तो उनके घर वाले ही उनको उनके रंग के लिए ताने मारते थे। जब वह मिस इंडिया के लिए अपने आपको तैयार कर रही थी तब प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन एक्सेंट बोलती थी, कई प्रयासों के बाद वह इंडियन एक्सेंट बोल पाईं। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बोला की इन कठिन रास्तों में एक चीज जो सही रास्ते पर थी वह थी उनकी मानसिकता। 

Priyanka Chopra's 20 Years in Entertainment: From Outsider in ...

Priyanka Chopra Quotes on Success : सफलता पर क्‍या कहती हैं प्र‍ियंका चोपड़ा 
आज प्रियंका चोपड़ा ने शोबिज में 20 साल पूरे कर लिए हैं, तो चलिए जानते हैं कि सक्‍सेस पर उन्‍होंने क‍िन शब्‍दों से अपनी राय रखी है - 

  1. एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा था कि, जब लाइफ आपको नीबू दे, तो आप उसे अंगूर का रस बना लीजिए। फिर वापस बैठ जाइए और लोगों को सोचने दीजिए कि यह आपने कैसे किया? 
  2. अपने लक्ष्य पर तब तर मार करते रहिए जब तक वह टूट न जाए
  3. प्रियंका का मानना है कि अगर आप गिरते हैं तो उठिए, गलतियां कीजिए और उन गलतियों से सीखिए, इंसान बनिए। और जो आप हैं, वही बने रहिए।
  4. महत्वाकांक्षी एक शब्द है जिसे लोग महिलाओं के साथ नकारात्मक रूप से जोड़ देते हैं। लोग बोलते हैं कि यह बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी है। यह बुरी चीज क्यों? 
  5. मेरी मां हमेशा कहती हैं कि जब एक महिला आर्थिक रूप से स्वतंत्र होती है तब वह अपनी शर्तों पर जीवन जीने की क्षमता रखती है।
  6. प्रियंका का यह मानना है कि हम सब कुछ नियंत्रित नहीं कर सकते- हम सबको अवसर के साथ अपना सबसे बेहतर देना चाहिए। 
  7. जिंदगी चलती रहती है। आपको अपने ब्लिंकर को चालू रखना होगा। ढूंढिए कि आप क्या बेहतर कर सकते हैं और आगे बढ़ते रहिए। 
  8. अगर आप खुद पर और अपनी प्रतिभा पर विश्वास करते हैं तो कोई भी परिवर्तन आसान बन जाता है। ‌
  9. प्रियंका का कहना है क‍ि कड़ी मेहनत कीजिए, केंद्रित रहिए और प्रतिबद्ध रहिए। जरूरी नहीं कि आप उसी समय शीर्ष पर आएं लेकिन एक दिन आप जरूर आएंगे। 
  10. आपको अपने आपको सिखाना होगा क‍ि आप दुनिया को अपने काबू में कैसे करें

Priyanka Chopra reflects on Miss World win: 'It feels like just ...

बेशक हर एक इंसान की जिंदगी में सफलता के बीच कई अड़चनें आती है, कई लोग उन अड़चनों से डरकर आगे बढ़ने का प्रयास तक नहीं करते तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो साहस जुटाकर सभी अड़चनों से लड़ते हैं और विश्व भर में अपने नाम का परचम लहरा जाते हैं। ऐसे में प्र‍ियंका चोपड़ा की कहानी आने वाली पीढ़‍ियों के लिए भी एक म‍िसाल बन गई है। 

End of Article