Priya Prakash Varrier Photos: आंखें मटकाने वाली प्रिया प्रकाश की हॉट तस्‍वीरें वायरल, फैंस का जीता द‍िल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2020, 07:22 AM IST

Priya Prakash Varrier Photoshoot: कुछ साल पहले आंखें मटकाकर रातोंरात फेमस हुई मलयालम अदाकारा प्र‍िया प्रकाश वारियर की नई तस्‍वीर वायरल हो रही है। इन तस्‍वीरों में प्रिया प्रकाश का अंदाज कातिलाना नजर आ रहा है।

Priya Prakash Varrier Photos: आंखें मटकाने वाली प्रिया प्रकाश की हॉट तस्‍वीरें वायरल, फैंस का जीता द‍िल

Priya Prakash Varrier Photoshoot: कुछ साल पहले आंखें मटकाकर रातोंरात फेमस हुई मलयालम अदाकारा प्र‍िया प्रकाश वारियर की नई तस्‍वीर वायरल हो रही है। इन तस्‍वीरों में प्रिया प्रकाश का अंदाज कातिलाना नजर आ रहा है। प्रिया प्रकाश ने खुद अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर कई तस्‍वीरें शेयर की हैं और इन तस्‍वीरों पर फैंस खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। ग्रे कलर का कोट पैंट पहने प्रिया प्रकाश तस्‍वीरों में चश्‍मा लगाए हुए नजर आ रही हैं। उनका यह लुक बेहद प्रोफेशनल है।

प्रिया प्रकाश वारियर को 7 मिलियन से ज्‍यादा लोग इंस्‍टाग्राम पर फॉलो करते हैं। यह फॉलोइंग उन्‍होंने केवल 2 साल में बनाई है। उनकी फ‍िल्‍म ओरू अदार लव की एक वीडियो क्लिप ने उन्‍हें रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया था। सोशल मीडिया यूजर्स और मीडिया के लोग उन्‍हें सर्च करने लगे थे। उसी दौरान प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। तब से वह अपने फैंस के ल‍िए आए दिन फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 

आपको बता दें कि इस फ‍िल्‍म के बाद प्रिया प्रकाश के पास प्रोजेक्‍ट्स की लाइन लग गई थी। उन्‍हें कई हिंदी फ‍िल्‍ममेकर्स ने भी अप्रोच किया था लेकिन प्रिया ने स्‍टडी पर फोकस करने का फैसला किया था। हालांकि कुछ दिन बाद ही वह कई ब्रांड को एंडोर्स करने लगीं और अच्‍छी खासी कमाई करने लगीं। आज प्रिया प्रकाश कई विज्ञापनों में नजर आती हैं। प्र‍िया इंस्‍टाग्राम पर 610k (610000 ) फॉलोअर्स पाने वाली पहली इंड‍ियन सेल‍िब्र‍िटी बन गई थी। वहीं प्र‍िया से आगे बस अमेर‍िकल मॉडल kylie jenner और cristiano ronaldi हैं। इंस्‍टाग्राम पर पहले द‍िन 806 k फॉलोअर्स पाने का र‍िकॉर्ड kylie का नाम है और 650 k का र‍िकॉर्ड cristiano ronaldi के नाम है।

20 साल की प्रिया प्रकाश वारियर केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। त्रिशूर के विमला कॉलेज से बी. कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। नकी डेब्यू फिल्म 'Oru Adaar Love' के गाने 'Manikya Malaraya' की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी ज‍िसके बाद वो ग्‍लोबल स्‍टार बन गई थीं। इस क्‍ल‍िप के वायरल होने के बाद प्र‍िया की फैन फॉलोइंग इतनी बढ गई क‍ि एक ही द‍िन में ट्व‍िटर, फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर उनके लाखों नए फैंस बन गए। इंस्‍टाग्राम से प्राप्‍त डाटा के अनुसार प्र‍िया ने बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ते हुए हॉलीवुड की हीरोइनों को टक्‍कर दे दी थी।

End of Article