OTT पर महात्मा गांधी की भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी, जानें कैसी होगी वेबसीरीज की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 07:05 AM IST

Web Series on Mahatma Gandhi: महात्मा गांधी के जीवन को कई बार पर्दे पर दिखाया गया है और अब महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित एक नई बायोपिक सीरीज पर काम चल रहा है।

OTT पर महात्मा गांधी की भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी, जानें कैसी होगी वेबसीरीज की कहानी

Web Series on Mahatma Gandhi: महात्मा गांधी आजीवन अहिंसा के पुजारी रहे। उनका जीवन प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने दुनिया को सिखाया कि स्वतंत्रता की क्रांति, प्रतिरोध और सुधार के लिए हमेशा हिंसक होने की जरूरत नहीं है, इसे सत्य, प्रेम, अहिंसा और एक दृढ़ संकल्प के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। महात्मा गांधी के जीवन को कई बार पर्दे पर दिखाया गया है और अब महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित एक नई बायोपिक सीरीज पर काम चल रहा है।

जाने माने लेखक एवं इतिहासकार रामचंद्र गुहा की दो पुस्तकों - 'गांधी बिफोर इंडिया' और 'गांधी: द इयर्स दैट चेंज्ड द वल्र्ड' पर ये वेबसीरीज आधारित है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने गुहा की पुस्तकों के अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस सीरीज को कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय लोकेशन पर बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। इस सीरीज में गांधी की भूमिका में प्रतीक गांधी नजर आएंगे। यह संयोग है कि प्रतीक का सरनेम भी गांधी है। प्रतीक ने सोशल मीडिया पर खुद इस सीरीज की घोषणा की है। 

सीरीज को लेकर रामचंद्र गुहा का कहना है कि सीरीज उनकी किताबों के साथ पूरा न्याय करेगी। यह गांधी के जीवन और नैतिकता के सार को दुनिया के सामने लाएगी। वहीं प्रतीक गांधी ने कहा कि मैं गांधीवादी दर्शन और उसके मूल्यों में बहुत विश्वास रखना हूं। व्यक्तिगत रूप से दैनिक जीवन में उनके कई गुणों और वचनों को ग्रहण करने का प्रयास करता हूं।

प्रीतक आगे कहते हैं कि महात्मा गांधी की भूमिका निभाना थिएटर के दिनों से ही मेरे दिल के बहुत करीब है और अब इस महान नेता की भूमिका को फिर से पर्दे पर निभाना एक बहुत बड़ा सम्मान है। मेरे लिए यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। बता दें कि इस सीरीज की बाकी कास्ट और रिलीज डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

End of Article