कबीर सिंह के डायरेक्टर की फ‍िल्‍म से रणबीर कपूर आउट, बाहुबली एक्‍टर प्रभास ने किया रिप्लेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2019, 02:29 PM IST

बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर की फ‍िल्‍म कबीर सिंह के डायरेक्‍टर संदीप वांगा की अगली फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर लीड रोल निभाने वाले थे, लेकिन उनकी जगह अब प्रभास ने ले ली है।

कबीर सिंह के डायरेक्टर की फ‍िल्‍म से रणबीर कपूर आउट, बाहुबली एक्‍टर प्रभास ने किया रिप्लेस

बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर की फ‍िल्‍म कबीर सिंह के डायरेक्‍टर संदीप वांगा की अगली फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर लीड रोल निभाने वाले थे, लेकिन उनकी जगह अब प्रभास ने ले ली है। साउथ की सुपरहिट फ‍िल्‍म अर्जुन रेड्डी और उसके हिंदी रीमेक कबीर सिंह से धूम मचाने वाले डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा खासा की फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर के रोल निभाने की खबर से दर्शक खासा उत्‍साहित थे, लेकिन अब जो नई खबर आ रही है, उससे रणबीर के चाहने वाले नाखुश और प्रभास के चाहने वाले खुश है।

बता दें कि संदीप वांगा डेविल नाम की एक फ‍िल्‍म बना रहे हैं और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं टीसीरीज के मालिक भूषण कुमार। इस फ‍िल्‍म की कहानी कुछ वक्‍त पहले रणबीर कपूर को भी सुनाई गई थी, जोकि उन्‍हें पसंद आई थी। इसके बाद रणबीर कपूर को इस फ‍िल्‍म के ल‍िए फाइनल कर लिया गया था। हालांकि रणबीर कपूर अभी ब्रह्मास्‍त्र और शमशेरा की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इसके अलावा उनके पास लव रंजन की भी एक फ‍िल्‍म है जिसमें अजय देवगन और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। ऐसे में इस फ‍िल्‍म से रणबीर बाहर हो गए हैं। 

फ‍िल्‍म से रणबीर कपूर व्‍यस्‍तता के चलते बाहर हुए हैं या कोई और वजह है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म डेविल में पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में अब प्रभास संग पूजा हेगड़े स्‍क्रीन पर दिखेंगी। 

बता दें कि प्रभास ने बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी फ‍िल्‍मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फ‍िल्‍म मानी जाती है। वहीं उन्‍होंने इसी साल फ‍िल्‍म साहो से बॉलीवुड डेब्‍यु किया था, जोकि फीका रहा था।

End of Article