Radhe Shyam: किसिंग सीन देने में हो गई थी प्रभास की हालत खराब, कैमरा के सामने हो गए थे शर्म से पानी-पानी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 06:24 PM IST

Prabhas Revelation: साउथ के सुपरस्टार प्रभास जल्द ही पूजा हेगड़े के साथ फिल्म राधे श्याम में नजर आने वाले हैं। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान प्रभास ने अपने किसिंग सीन के एक्सपीरियंस के बारे में कुछ ऐसा साझा किया है जिसे सुनने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए हैं। 

Radhe Shyam: किसिंग सीन देने में हो गई थी प्रभास की हालत खराब, कैमरा के सामने हो गए थे शर्म से पानी-पानी 
Photo Credit: Instagram

Prabhas Revealed He Becomes Uncomfortable While Kissing On Screen: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और जानी-मानी अदाकारा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं। जल्द ही प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम रिलीज होने वाली है (Radhe Shyam Release Date)। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रभास ने अपने किसिंग सीन के एक्सपीरियंस को साझा किया है। इस दौरान प्रभास ने कुछ ऐसी बातें कह दीं जिसे सुनने के बाद लोग हंसने पर मजबूर हो गए हैं। एक्टर ने बताया कि वह जब भी कोई किसिंग सीन करते हैं तब वह बहुत असहज महसूस करते हैं। 

एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान प्रभास अपनी आगामी फिल्म राधे श्याम को लेकर बात कर रहे थे। इस इवेंट के दौरान साउथ के सुपरस्टार ने मीडिया के साथ बहुत कुछ साझा किया। उन्होंने इस इंटरेक्शन के दौरान यह भी बताया कि उनकी आगामी फिल्म में बहुत सारे रोमांटिक सीन हैं क्योंकि यह एक लव स्टोरी है। प्रभास ने मीडिया से बात करते हुए यह बताया कि कैसे उन्होंने इन किसिंग सींस के साथ डील किया, प्रभास कहते हैं 'डायरेक्टर ने इसे ऐसा लिखा और यह एक लव स्टोरी है, इसीलिए मैं ना नहीं कह सकता था। एक कमर्शियल फिल्म में हम इसे नजरअंदाज कर सकते हैं लेकिन एक लव स्टोरी में नहीं, क्योंकि उस समय इसकी जरूरत होती है।'

प्रभास ने आगे यह बताया कि 'मैं आज भी शर्ट उतारने में और किसिंग सीन देने में असहज महसूस करने लगता हूं। मैं यह चेक करता हूं कि सेट पर कितने लोग हैं और कहता हूं कि इसे कहीं और करते हैं। छत्रपति फिल्म में भी राजामौली सर ने सेट पर मेरा शर्ट उतार दिया था और यह कहा था कि अब मैं कुछ भी कर सकता हूं।' प्रभास और पूजा हेगड़े की यह फिल्म इस वर्ष 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

End of Article