कान फिल्म समारोह पर बोले PM Modi, भारत में नहीं है कहानियों की कमी, देश बनेगा 'कंटेंट हब'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस में कान फिल्म महोत्सव के 75वें संस्करण में 'कंट्री ऑफ ऑनर' के रूप में भारत की भागीदारी की सराहना की।

PM Modi on Cannes 2022
PM Modi on Cannes 2022 

Cannes Film Festival 2022: फ्रांस में कान फिल्म समारोह के 75वें संस्करण की धूम है। भारत के कई सितारे वहां अपना जलवा दिखाने पहुंच चुके हैं। गौरव की बात ये है कि समारोह के साथ आयोजित आगामी 'मार्चे डू फिल्म' में भारत आधिकारिक सम्मान का देश होगा। कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा मैजेस्टिक बीच पर भारत, भारतीय सिनेमा, भारतीय संस्कृति और विरासत का बखान करेगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कर रहे हैं और इसमें पूरे भारत से फिल्मी हस्तियां शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस में कान फिल्म महोत्सव के 75वें संस्करण में 'कंट्री ऑफ ऑनर' के रूप में भारत की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने एक संदेश में कहा कि भारत की भागीदारी भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष, कान फिल्म महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ और भारत और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पर यह उत्सव महत्वपूर्ण है।

'कंटेंट हब' बनेगा भारत

भारत को दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता देश बताते हुए मोदी ने कहा कि भारत के पास कहने के लिए बहुत सारी कहानियां हैं और देश में वास्तव में दुनिया का 'कंटेंट हब' बनने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे फिल्म क्षेत्र की विविधता उल्लेखनीय है और एक समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक विविधता हमारी ताकत है।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सत्यजित रे की एक फिल्म को कान क्लासिक सेक्शन में स्क्रीनिंग के लिए बहाल कर दिया गया है, क्योंकि भारत उस्ताद की जन्म शताब्दी मना रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय मंडप भारतीय सिनेमा के पहलुओं को प्रदर्शित करेगा और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी और सीखने को बढ़ावा देगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर