पायल रोहतगी ने शेयर की शादी के बाद की रस्मों की तस्वीरें, साथ में लिख दी इतनी बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 10:36 AM IST

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने 09 जुलाई को आगरा में शादी कर ली। दोनों पिछले करीब 11 साल से रिलेशनशिप में थे। पायल ने शादी के बाद की रस्मों की तस्वीरें शेयर की और इसके साथ बेहद खास कैप्शन लिखा है।

पायल रोहतगी ने शेयर की शादी के बाद की रस्मों की तस्वीरें, साथ में लिख दी इतनी बड़ी बात
Photo Credit: Instagram

लॉकअप और बिग बॉस जैसे रिएलिटी शोज में नजर आईं पायल रोहतनी ने 09 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड व रेसलर संग्राम सिंह से आगरा में शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने ताजमहल के सामने फोटोशूट भी करवाया। पायल ने अब सोशल मीडिया पर शादी के रीति- रिवाजों की तस्वीरें शेयर की हैं।  

पायल ने शेयर की ये तस्वीरें

पायल ने जो फोटोज शेयर कीं उनमें वो और संग्राम दूध व गुलाब पंखुड़ियों से भरे बर्तन में अंगूठी ढूंढने की रस्म को पूरा करते दिख रहे हैं। इसके अलावा दोनों परिवार के बड़े - बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते भी दिखे। इस दौरान न्यूली वेड कपल और परिवार के लोग मस्ती मजाक के मूड में नजर आए। इन फोटोज को शेयर कर पायल ने जो कैप्शन लिखा वो काफी खास है। पायल ने लिखा, 'जो इंसान मैं बन रही हूं, वह बहुत लोगों को हैरान करने वाला है।' मालूम हो कि वो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

कैसा था दूल्हा - दुल्हन का लुक

पायल और संग्राम के वेडिंग लुक की बात करें तो अपने खास दिन के मौके पर पायल ने लाल रंग का ब्राइडल लहंगा पहना और इसके साथ नाक में नथ, मांग टीका पहना। वहीं दूसरी तरफ दूल्हे संग्राम सिंह ने बेज कलर की शेरवानी और साफा पहना था। दोनों की शादी की कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें उन्हें बहुत पसंद किया गया। 

दिल्ली- मुंबई में रिसेप्शन

शादी के बाद यह कपल अब दिल्ली में रिरेप्शन पार्टी होस्ट करेगा। इसके बाद इंडस्ट्री के लोगों के लिए वो मुंबई में रिसेप्शन पार्टी करेंगे। पायल ने लॉक अप के अपने सभी दोस्तों को न्योता भेज दिया है।

साल 2011 में हुआ था प्यार

मालूम हो कि साल 2011 में रिएलिटी शो सर्वाइवर इंडिया के दौरान पायल और संग्राम की मुलाकात हुई थी और यहीं दोनों को प्यार हुआ। इसके बाद साल 2014 के फरवरी महीने में दोनों ने सगाई कर ली थी। 

End of Article