सास से खाना पकाना सीख रही हैं कैटरीना कैफ, एक्ट्रेस को आती थी केवल ये चीज बनानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 07:29 AM IST

Katrina Kaif Learns Cooking: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले साल विक्की कौशल से शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस काफी बदल गई हैं। जहां वो शादी से पहले केवल कॉफी बनाना जानती थीं अब वो खाना पका लेती हैं।

सास से खाना पकाना सीख रही हैं कैटरीना कैफ, एक्ट्रेस को आती थी केवल ये चीज बनानी
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कैटरीना कैफ शादी के बाद काफी बदल गईं हैं। वो एक एक्ट्रेस होने के साथ- साथ अच्छी व आदर्श बहू बनने की राह पर चल रही हैं। खबरों की मानें तो कैटरीना कैफ इन दिनों किचन में समय बिता रही हैं और खाना बनाना सीख रही हैं। 

किचन में घंटों बिताती है एक्ट्रेस

खबरों की मानें तो कैटरीना कैफ अंधेरी स्थित ओबेरॉय स्प्रिंग्स में कौशल फैमिली की किचन में घंटों बिताती हैं और खाना बनाना सीख रही हैं। कैटरीना और विक्की अक्सर उनके (विक्की के) पेरेंट्स के साथ लंच और डिनर करते हैं। मालूम हो कि शादी से पहले विक्की भी ओबेरॉय स्प्रिंग्स में अपने पेरेंट्स के साथ रहते थे लेकिन शादी के बाद वो कैटरीना कैफ के साथ जूहू तारा रोड स्थित उसी बिल्डिंग में रह रहे हैं जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रहते हैं। 

सास से सीख रही हैं खाना बनाना

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक कैटरीना ना केवल खाना बनाना सीख रही हैं बल्कि वो अक्सर सारा खाना बनाती हैं। वहीं शादी से पहले की बात करें तो एक्ट्रेस केवल एक ही चीज बनाना जानती थीं और वो है कॉफी। शादी के बाद विक्की की मां ने एक्ट्रेस को खाना बनाना सिखाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना जब मुंबई में ही होती हैं और शूटिंग नहीं कर रही होती तब वो अक्सर विक्की के पेरेंट्स के घर चली जाती हैं। बताते चलें कि शादी के बाद की रस्म के दौरान कैटरीना ने हल्वा बनाया था और इसकी फोटो भी शेयर की थी।

प्रेग्नेंसी की हैं खबरें 

मालूम हो कि कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। यह अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ समय से वो नजर नहीं आ रही हैं ना ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वह न तो करण जौहर के 50वें बर्थडे की पार्टी पर नजर आईं और न ही वह किसी अन्य पार्टी या एयरपोर्ट पर नजर आईं। मालूम हो कि उन्होंने 09 दिसंबर को विक्की कौशल से शादी की थी। 

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आई थीं। अब उनकी फिल्म फोन भूत रिलीज होने वाली है जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 07 अक्टूबर को रिलीज होगी। वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

End of Article