Criminal Justice 3 Teaser: रिलीज हुआ पंकज त्रिपाठी की 'क्रिमिनल जस्टिस 3' की टीजर, बोले- जीत हमेशा न्याय की होनी चाहिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 07:30 PM IST

Criminal Justice 3 Teaser Out Now: पकंज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस 3' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है।

Criminal Justice 3 Teaser: रिलीज हुआ पंकज त्रिपाठी की 'क्रिमिनल जस्टिस 3' की टीजर, बोले- जीत हमेशा न्याय की होनी चाहिए

Criminal Justice 3 Teaser Out Now: मिर्जापुर के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए गुड न्यूज है। मिर्जापुर के कालीन भईया यानी पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस 3' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। क्रिमिनल जस्टिस वेब सीरीज के पहले दो सीजन ने काफी धमाल मचाया है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी बतौर वकील माधव मिश्रा के रोल में नजर आए हैं। क्रिमिनल जस्टिस का ये नया सीजन 'अधूरा सच है' की टैगलाइन के साथ आया है। आधे मिनट के लंबे इस टीजर में पंकज अधूर सच का राज खोलते दिखाई दे रहे हैं। 

काला कोट पहने पंकज मिश्रा की डायलॉग डिलीवरी जबरदस्त है। वह कहते नजर आ रहे हैं- 'जीत आपकी या मेरी नहीं है, जीत हमेशा न्याय की होनी चाहिए।'' चंद घंटों में क्रिमिनल जस्टिस 3 का टीजर वायरल हो गया और दर्शक इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। टीजर को देखने के बाद दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। दर्शक इस नए सीजन के लिए बेसब्री नजर आ रहे हैं। सीरीज के इस सीजन में श्वेता बसु प्रसाद, लेखा की भूमिका में पंकज त्रिपाठी उर्फ माधव मिश्रा के खिलाफ केस लड़ती नजर आएंगी। 

बता दें कि मेकर्स की तरफ से अभी तक क्रिमिनल जस्टिस 3 (Criminal Justice 3) की कोई ऑफिशियल रिलीज डेट नहीं बताई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द इसका ट्रेलर रिलीज होगा और उसी के साथ क्रिमिनल जस्टिस के सीजन 3 की रिलीज डेट भी बता दी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित पंकज त्रिपाठी की ये सीरीज अगले महीने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दी जाएगी। 

बता दें कि 'क्रिमिनल जस्टिस' के दो सीजन काफी पसंद किए गए और दूसरे सीजन के बाद से ही तीसरे सीजन की डिमांड होने लगी थी। दर्शकों का ये इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। 

End of Article