Panchayat season 2: कौन हैं पंचायत 2 की रिंकी यानी सानविका, असल जिंदगी में हैं बेहद हॉट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 11:29 AM IST

Know all about Panchayat 2 fame Actress Sanvikaa: वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फुलेरा गांव के सचिव के रूप में एक बार जीतेन्द्र कुमार को गांव की समस्याओं जूझते देखा जा सकता है। इस सीजन में प्रधान की बेटी रिंकी भी नजर आएंगी।

Panchayat season 2: कौन हैं पंचायत 2 की रिंकी यानी सानविका, असल जिंदगी में हैं बेहद हॉट

Who is Panchayat 2 fame Actress Sanvikaa​: कॉमेडी ड्रामा वेबसीरीज 'पंचायत' 20 मई को अपने नए सीजन के साथ लौट रही हैं। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता की मुख्य भूमिका हैं। दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित लोकप्रिय कॉमेडी ड्रामा, एक इंजीनियरिंग स्नातक अभिषेक की कहानी है जो पूर्वी यूपी के फुलेरा गांव में पंचायत सचिव बनता है। इस मजेदार कहानी के दूसरे सीजन का कब से इंतजार था। 

पहले सीजन में जहां अभिषेक (जितेंद्र कुमार) खुद अपनी इस नौकरी से जूझता नजर आता है, वहीं दूसरे सीजन में उसका लव एंगल दिखाया जाएगा। पहले सीरीज के अंत में अभिषेक की मुलाकात प्रधान जी की बेटी रिंकी से हुई थी और नए सीजन में दोनों की कहानी को आगे ले जाया जाएगा। वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है फुलेरा गांव के सचिव के रूप में एक बार जीतेन्द्र कुमार को गांव की समस्याओं जूझते देखा जाएगा। 

ट्रेलर काफी मजेदार है और इसमें रिंकी की झलक भी सामने आ गई है। दोनों की कई मुलाकातें दिखाई गई हैं। प्रधान जी की बेटी रिंकी का किरदार किसने निभाया है, ये  बात दर्शक जानना चाहते हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि रिंकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम सानविका है।

सानविका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कई हॉट तस्वीरें भी हैं जिनसे उनका अंदाज पता चलता है। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

End of Article