शहर

Kal Ka Mausam : अगले 60 घंटे में आएगा तूफान, गिरेगी बिजली बारिश होगी मूसलाधार; मौसम विभाग ने किया सावधान

kal ka mausam (11 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : अगले 10 दिन बारिश का दौर जारी रह सकता है और 20 सितंबर से मानसून अपनी वापसी शुरू करना शुरू कर देगा। उससे पहले अधिकांश राज्यों में रुक-रुककर मध्यम से तेज वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इससे ये संभावना व्यक्त की जा रही है कि नदियों का जलस्तर बढ़ा रहेगा और बिहार समेत कई राज्य बाढ़ की विभीषिका झेलेंगे।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा : देशभर में मौसम अपने शबाब पर है। अधिकांश राज्यों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मानसूनी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बाढ़ का खतरा बना रहेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह और उत्तराखंड के पहाड़ी भागों से लेकर मैदानों तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। खासकर, खतरनाक और पहाड़ी एरिया में लैंडस्लाइड की चेतावनी है। उधर, दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में वर्षा होगी, लेकिन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इसकी तीव्रता अधिक होगी। स्काईमेट ने समूचे पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी-तूफान नुमा हवाओं के बीच मूसलाधार बारिश होना अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की मानें तो 20 सितंबर से मानसून वापसी शुरू कर देगा।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों बाद मौसम ने फिर से करवट ली है। शुक्रवार की दोपहर अचानक बादल के छाने की प्रक्रिया शुरू हुई और तेज हवाओं के झोंकों के साथ बादलों ने बरसना शुरू हुआ। हालांकि, एनसीआर के कुछ हिस्से छोड़कर ज्यादातर शुष्क रहे। फिलहाल मौसम विभाग ने कई हिस्सों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर रखा है, जिससे जलभराव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बहरहाल, मौसमी गतिविधियां जारी रहने से हवा की क्वालिटी में सुधार देखा जा रहा है। एक्यूआई घटकर 100 के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं। आईएमडी ने वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश जारी रह सकती है।

राजस्थान में मौसम कैसा है

राजस्थान में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। अगले कुछ घंटे तक राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। उधर, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिससे पूर्वी राज्यों के साथ राजस्थान में प्रभाव रहेगा। आईएमडी ने बताया कि 11 से 15 सितंबर तक जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में बादलों का डेरा रहेगा और आकाशीय बिजली कड़कने के साथ मध्यम से भारी स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ा रहेगा और बाढ़ का खतरा भी बना रहेगा। मौसमी गतिविधियां जारी रहने से तापमान में कमी आएगी। उधर, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी मानसून सक्रिय रहेगा और तेज बारिश रिकॉर्ड की जाएगी।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान समुद्री तटीय राज्यों में मौसम खराब रहने का खतरा जताया गया है। खासकर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। प्रशासन में मछुआरो को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। 12 से 14 सितंबर तक ओडिशा में भारी से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, नागालैंड, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा का अलर्ट है। कमोबेश मौसमी की स्थिति दक्षिण के राज्यों में रहेगी। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, तेज बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article