देश

ब्रिक्स से इतर PM मोदी से मिले ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

India-Iran Bilateral Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्ता की।

Image

PM मोदी से मिले ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान

Photo : ANI

India-Iran Bilateral Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ शुक्रवार को वार्ता की। इस दौरान पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने और द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार की दिशा तय करने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की दो सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी मुलाकात है।

ईरान के राष्ट्रपति के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के कुछ घंटे बाद यह वार्ता हुई। राष्ट्रपति के रूप में पेजेश्कियान की यह पहली भारत यात्रा है।

'जटिल दौर से गुजर रही दुनिया'

इससे पहले, ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पेजेशकियान ने स्थानीय मुद्राओं को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सदस्यों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि दुनिया सबसे जटिल दौर से गुजर रही है, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बढ़ी हैं।

    राष्ट्रपति बनने के बाद पेजेशिकयान की यह पहली भारत यात्रा है। उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ नये दंडात्मक आर्थिक कदम उठाए जाने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, ''भारत और ईरान के बीच सभ्यतागत संबंध हैं, जो मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी रिश्तों से जुड़े हैं। ब्रिक्स साझेदारों के तौर पर, दोनों देश मिलकर तरक्की और खुशहाली की दिशा में काम कर रहे हैं।''

    पीएम मोदी ने 31 अगस्त को बिश्केक में ईरानी नेता से मुलाकात की थी और कहा था कि भारत संघर्ष को खत्म करने की दिशा में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। पेजेशकियान ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि भारत विभिन्न पक्षों के साथ अपने व्यापक संपर्कों का इस्तेमाल कर उन्हें युद्ध और खून-खराबे का रास्ता छोड़कर बातचीत और समझौते की राह पर लौटने के लिए प्रेरित करे।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article