Virender Sehwag Makes OTT Debut With Rise And Fall 2: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' ने पहले सीजन के साथ खूब धूम मचाया था। शो में जहां अर्जुन बिजलानी ने जीत दर्ज की थी तो वहीं मशहूर यू-ट्यूबर आरुष भोला फर्स्ट रनरअप बने थे। वहीं अब 'राइज एंड फॉल' अपने नए सीजन के साथ ओटीटी की दुनिया में धाक जमाने के लिए तैयार है। 'राइज एंड फॉल 2' को लेकर लोगों में बेसब्री से इंतजार है। जहां पिछले शो को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था तो वहीं इस सीजन ये गद्दी क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर वीरेंद्र सहवाग के हाथ लगी है। 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) के साथ वीरेंद्र सहवाग ओटीटी की दुनिया में डेब्यू के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि इस शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस के मन में शो के प्रति उत्साह और बढ़ा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान की अदाओं पर फिदा हुए गुल्लू, आसिफ और अमन गांधी के बीच मचा बवाल
बता दें कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) की शुरुआत कब से होगी। लेकिन पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी 15 सितारे शो का हिस्सा बनेंगे, जिन्हें दो टीम में बांटा जाएगा। जहां एक टीम पेंटहाउस में रहेगी तो वहीं दूसरी टीम बेसमेंट में रहेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन इस शो में अपनी किस्मत आजमाएगा।
