UPSSSC Lekhpal Exam Result OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल भर्ती 2025-26 का रिजल्ट और कटऑफ जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 02-Exam/2025 जारी किया था। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था और पात्रता परीक्षा में सफल रहे थे, वे अब अपना रिजल्ट और कटऑफ चेक कर सकते हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने का मौका दिया गया था। इसके बाद 4 फरवरी 2026 तक आवेदन में सुधार किया जा सकता था।
UPSSSC Lekhpal Result 2025 kaise dekhen
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर संबंधित रिजल्ट लिंक खोलकर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं। भर्ती के अगले चरण और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आयोग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक सूचनाओं में दी जाएगी।
UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए श्रेणीवार कटऑफ
आयोग की ओर से आज रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी किया गया है।
- अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 58.75 अंक
- अनुसूचित जाति (SC) के लिए 51.25 अंक
- अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 44.00 अंक
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 55.75 अंक
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 55.25 अंक

UPSSSC Lekhpal Result 2025 cutoff
मई में हुई थी मुख्य परीक्षा, देखें Key-Highlights
UPSSSC ने इस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों का एलिजिबिलिटी रिजल्ट 26 फरवरी 2026 को जारी किया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से 4 मई 2026 तक परीक्षा शुल्क जमा कराया गया। राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 16 मई को जारी किया गया था। परीक्षा के अगले ही दिन यानी 22 मई को आंसर की उपलब्ध करा दी गई थी।
इसके बाद आयोग ने उम्मीदवारों की आपत्तियों पर विचार करते हुए 1 जुलाई 2026 को Revised Answer Key जारी की और आज 11 सितंबर 2026 को भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: MP में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
