UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Exam City 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 1002 पदों पर होने वाली फार्मास्यूटिकल आयुर्वेदिक भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और पात्रता पूरी की है, वे परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 01-Exam/2024 है। आवेदन प्रक्रिया फरवरी-मार्च 2024 में पूरी हो चुकी थी। अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ते हुए परीक्षा चरण तक पहुंच गई है।
कब होगी परीक्षा?
UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Exam का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती के लिए पात्रता परिणाम 28 जुलाई 2026 को जारी किया गया था।
क्या होनी चाहिए योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2023 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी था। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार ने 10+2 यानी इंटरमीडिएट परीक्षा बायोलॉजी या मैथ्स विषय के साथ पास की होनी चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास फार्मास्यूटिकल आयुर्वेदिक में डिप्लोमा होना भी जरूरी है। संबंधित काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी होता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का अवसर, 207 पद खाली, 25 सितंबर तक करें आवेदन
किस वर्ग के लिए कितने पद?
Pharmaceutical Ayurvedic के कुल 1002 पदों में General कैटेगरी के 448 पद, EWS के 100 पद, OBC के 126 पद, SC के 291 पद और ST के 37 पद शामिल हैं। इस तरह सभी वर्गों को मिलाकर Pharmaceutical Ayurvedic के कुल 1002 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना था?
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी प्रमुख वर्गों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया था। General, OBC, EWS, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 25 रुपये था।
