OTT Release this Week: क्रैश कोर्स से लेकर द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुन्नेस तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 05:34 PM IST

OTT Release this Week: अगस्त के पहले हफ्ते में क्राइम और रोमांस का तड़का ओटीटी पर लगेगा और दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन होगा। पहले ही सप्ताह में कई शानदार फिल्में और वेबसीरीज रिलीज होने वाली हैं।

OTT Release this Week: क्रैश कोर्स से लेकर द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुन्नेस तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

OTT Release this Week: दर्शकों को घर बैठे फिल्में और वेबसीरीज देखने का ऐसा चस्का लगा है कि ओटीटी पर आने वाली फिल्में सफलता के कीर्तिमान स्थापित करती हैं। अगस्त के पहले हफ्ते में क्राइम और रोमांस का तड़का ओटीटी पर लगेगा और दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन होगा। सिनेमाघरों में माहौल भले ही नरम हो लेकिन ओटीटी पर गर्माहट बनी हुई है। अगस्त के पहले ही सप्ताह में कई शानदार फिल्में और वेबसीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइये जानते हैं इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में- 

द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस (The Great Weddings of Munnes)

अभिषेक बनर्जी और बरखा सिंह की मुख्य भूमिका वाली सीरीज द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वूट सिलेक्ट पर आने वाली इस सीरीज को राज शांडिल्य ने बनाया है। दस एपिसोड की इस सीरीज की कहानी जबरदस्त और दुल्हन की खोज पर आधारित है। 

क्रैश कोर्स (Crash Course)

कोटा फैक्ट्री की तर्ज पर स्टूडेंट लाइफ पर आधारित नई सीरीज क्रैश कोर्स 5 अगस्त को रिलीज होने वाली है। दर्शक अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को देख सकते हैं। इस सीरीज में स्टूडेंट्स, उनके सपने, माता पिता की परेशानियों और स्टूडेंट लाइफ के स्ट्रगल को खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। 

डार्लिंग्स

आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स पांच अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शेफाली शाह और विजय वर्मा अहम रोल में हैं। फिल्म में शेफाली शाह और आलिया भट्ट मां बेटी हैं। वहीं, विजय वर्मा आलिया भट्ट के पति का किरदार निभा रहे हैं। आलिया का किरदार अपने पति को सबक सिखाने के लिए उसे बंधक बनाकर अत्याचार करता है।    

मैच ऑफ लाइफ

विराट कोहली के जैसे दिखने वाले क्रिकेटर के जीवन पर आधारित  मैच ऑफ लाइफ 5 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में राजपाल यादव, शशिकांत शर्मा और सुधा चंद्रन नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन मनोज गिरी ने किया है। 

End of Article