अक्षय कुमार के बाद अब लोगों के निशाने पर आईं करीना कपूर खान, एक बिंदी बनी एक्ट्रेस के ट्रोल होने की वजह 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 06:02 PM IST

Kareena Kapoor Khan Get Trolled For An Ad: एडवर्टाइजमेंट की वजह से अब अक्षय कुमार के बाद करीना कपूर खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक बिंदी की वजह से एक्ट्रेस लोगों के निशाने पर आ गई हैं। 

अक्षय कुमार के बाद अब लोगों के निशाने पर आईं करीना कपूर खान, एक बिंदी बनी एक्ट्रेस के ट्रोल होने की वजह 

Netizens Trolled Kareena Kapoor Khan For Not Wearing A Bindi: एक एडवर्टाइजमेंट की वजह से अब अक्षय कुमार के बाद करीना कपूर खान को लोगों का गुस्सा सहना पड़ रहा है। लीडिंग ज्वैलरी ब्रैंड मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का अक्षय तृतीया वाला एडवर्टाइजमेंट अब लोगों के लिए चर्चा का नया विषय बन गया है, जिसमें करीना कपूर खान ब्रैंड को एंडोर्स करते हुए नजर आ रही हैं। इस एडवर्टाइजमेंट की वजह से सोशल मीडिया पर अदाकारा करीना कपूर खान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें, महज एक बिंदी एक्ट्रेस के ट्रोल होने की वजह बन गई है। यहां जानें आखिर क्यों करीना कपूर खान एक एडवर्टाइजमेंट की वजह से लोगों के निशाने पर आ गईं।

लोगों ने किया अदाकारा को‌ ट्रोल 

हाल ही में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ज्वैलरी ब्रैंड का एडवर्टाइजमेंट सामने आया है जिसमें करीना कपूर खान पावन पर्व अक्षय तृतीया के लिए इस ब्रैंड का प्रचार कर रही थीं। इस एडवर्टाइजमेंट में करीना कपूर खान ने बहुत प्यारा लहंगा पहना है जिसे उन्होंने सोने के जेवरात के साथ पेयर किया है। इस एडवर्टाइजमेंट में देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान ने मांग टीका से लेकर कान की बाली और चोकर तक तकरीबन हर एक ज्वैलरी कैरी की है लेकिन उन्होंने बिंदी नहीं लगाया है। जब लोगों की नजर इस बात पर गई तब लोगों ने अदाकारा को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सिर्फ अदाकारा ही नहीं बल्कि लोगों ने इस ज्वैलरी ब्रैंड को भी बॉयकॉट करने की मांग की। लोगों ने कहा कि यह ब्रैंड अपने एडवर्टाइजमेंट के जरिए भारतीय परंपरा की घोर अवहेलना कर रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि 'यही मालाबार गोल्ड जिसने पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस पर क्विज चलाया और अब यह करीना कपूर खान के साथ अक्षय तृतीया कैंपेन के लिए एडवर्टाइजमेंट चला रहा है जिसमें अदाकारा को बिंदी के बिना दिखाया गया है। यह क्या दिखाता है? इसके साथ अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी ब्रैंड के इस ऐड के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।

End of Article