आलिया-रणबीर की शादी में लहंगा पहन कर पहुंचींं नीतू कपूर, लुक देखकर आप भी कहेंगे ये 'दीदी हैं क्या'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 06:09 PM IST

Neetu Kapoor embraced a riot of colours Ethnic wear Details: रणबीर और आलिया को शादी की तस्वीरों के लिए एक ओटीटी कंपनी ने बड़ा ऑफर दिया है, जिसके चलते गोपनीयता बनाई जा रही है। खबर है कि कपल की उस कंपनी से 90-110 करोड़ रुपये में डील हुई है...

आलिया-रणबीर की शादी में लहंगा पहन कर पहुंचींं नीतू कपूर, लुक देखकर आप भी कहेंगे ये 'दीदी हैं क्या'

Neetu Kapoor Ethnic wear look For RK wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। वो वक्त आ गया है, जिसका सभी फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सात फेरे ले लिए हैं। बॉलीवुड रणबीर और आलिया ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक दूसरे को अपना हमसफर बनाया है। अब आलिया मिसेज कपूर बन चुकी हैं। 14 अप्रैल को दोपहर में दोनों की शादी की रस्में हुईं, फैंस दोनों की शादी की फोटोज देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का लुक सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी में नीतू कपूर का लुक सबसे ज्यादा सुंदर लग रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस इस मौके पर बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने रणबीर-आलिया की शादी में पिंक और येलो कलर के लहंगे को साड़ी स्टाइल में पहना है और इस लुक को नीतू कपूर ने हैवी ज्वैलरी कैरी किया। जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। यहां तक कि नीतू कपूर अपने स्टनिंग लुक से बेटी रिद्धिमा कपूर को भी कांटे की टक्कर देती दिख रही हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर फैन्स कमेंट्स कर पूछ रहे हैं कि 'दीदी है क्या'? 

अपने भाई रणबीर कपूर की शादी में रिद्धिमा कपूर ने गोल्डन कलर का लहंगा चुना, जो कि बेहद क्लासी है। जबकि रिद्धिमा की बेटी समायरा ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी। नीतू अपनी बेटी रिद्धिमा, नातिन समायरा के साथ वैन्यू के बाहर पोज देती नजर आई हैं। सामने आईं इन तस्वीरो में नीतू कपूर पूरी लाइमलाइट लूटती दिख रही हैं। 

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट में सामने आया है कि रणबीर और आलिया को शादी की तस्वीरों के लिए एक ओटीटी कंपनी ने बड़ा ऑफर दिया है, जिसके चलते गोपनीयता बनाई जा रही है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रणबीर-आलिया की उस ओटीटी कंपनी से 90-110 करोड़ रुपये में डील हुई है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बीच कई तरह के कार्यक्रम भी प्लान है। इसी बीच डांस का भी प्लान किया गया है। हाल ही में शादी से पहले कपूर परिवार के डांस रिहर्सल करने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई है।

End of Article