Neena Gupta के साथ रात गुजारना चाहता था प्रोड्यूसर, काम मांगने होटल के कमरे में गई थीं एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2021, 01:50 PM IST

Neena Gupta Casting couch: बधाई हो फ‍िल्‍म की अदाकारा नीना गुप्‍ता ने ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकार हर कोई दंग रह गया है। नीना गुप्‍ता के अनुसार, रोल के बदले प्रोड्यूसर उनके साथ रात बिताना चाहता था।

Neena Gupta के साथ रात गुजारना चाहता था प्रोड्यूसर, काम मांगने होटल के कमरे में गई थीं एक्ट्रेस

Neena Gupta Casting couch: बधाई हो फ‍िल्‍म की अदाकारा नीना गुप्‍ता ने ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकार हर कोई दंग रह गया है। नीना गुप्‍ता के अनुसार, रोल के बदले प्रोड्यूसर उनके साथ रात बिताना चाहता था। नीना गुप्‍ता ने बताया कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हुईं और उनके ल‍िए यह अनुभव काफी भयानक था। नीना गुप्ता ने अपनी हालिया रिलीज ऑटोबायॉग्राफी 'सच कहूं तो' में कई ऐसी बातों का खुलासा किया है जो पहले कोई नहीं जानता था। इसी ऑटोबायॉग्राफी में नीना गुप्‍ता ने अपने साथ घटी एक कास्टिंग काउच की घटना का भी जिक्र किया है।

नीना गुप्‍ता ने जिक्र किया कि एक प्रोड्यूसर ने उन्‍हें अपने होटल रूम में बुलाया था। वह प्रोड्यूसर उनके साथ रात बिताना चाहता था। इस बात से नीना गुप्‍ता का खून ठंडा पड़ गया था। यह प्रोड्यूसर बॉलीवुड का नहीं जबकि साउथ सिनेमा का था और नीना उस समय मुंबई के जुहू स्थित पृथ्वी थिअटर में परफॉर्म कर रही थी। नीना प्रोड्यूसर से होटल पहुंची थीं लेकिन उसने बाहर मिलने की बजाय उन्हें कमरे में बुला लिया। 

और कमरे में गईं नीना 

नीना गुप्‍ता आगे कहती हैं कि वह ना चाहते हुए भी प्रोड्यूसर के कमरे में गईं। उन्‍होंने उसे नीचे लॉबी में आने को कहा था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। नीना कमरे में गईं और बातचीत की। हालांकि उस प्रड्यूसर ने नीना को जो रोल ऑफर किया था वह उन्हें पसंद नहीं था। जब नीना ने पूछा- 'तो, मेरा रोल क्या है सर?' तो उसने बताया कि वह हिरोइन की फ्रेंड का रोल करेंगी। जब नीना ने जाने की इजाजत मांगी तो उसने क‍हा कि कहां जा रही हो। क्‍या तुम आज रात यहां नहीं गुजारने वाली। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्‍ता इन दिनों काफी डिमांड में हैं। वह हाल में रिलीज फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह थे। नीना जल्‍द ही फिल्म 'गुडबाय' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और पवेल गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

End of Article