Haddi First Look: गाउन पहन पोज देते नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रिलीज हुआ फिल्म हड्डी का फर्स्ट लुक रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 04:23 PM IST

Nawazuddin Siddiqui in Haddi: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी आगामी फिल्म 'हड्डी' का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। यह फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली है।

Haddi First Look: गाउन पहन पोज देते नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रिलीज हुआ फिल्म हड्डी का फर्स्ट लुक रिलीज

Nawazuddin Siddiqui in Haddi: बॉलीवुड के बेहद शानदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल नवाजुद्दीन सिद्दीकी हर रोल में उतर जाते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी उन सितारों में से हैं जो अपनी अदाकारी के दम में सिनेमा जगत में आए हैं और जिन्होंने अपनी कला के बल अपना मुकाम स्थापित किया है। उनकी अदाकारी और कलाकारी का एक बेहतरीन नमूना जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म हड्डी में लीड रोल निभाने वाले हैं। 

आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी आगामी फिल्म 'हड्डी' का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में नवाजुद्दीन बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्हें पहली नजर में देखकर पहचानना मुश्किल है नवाजुद्दीन पोस्टर में ग्रे कलर का गाउन पहने एक बड़ी सी कुर्सी पर बैठे हैं। जिसने भी पहली बार ये पोस्टर देखा तो लगा जैसे अर्चना पूरन सिंह बैठी हैं। गौर से देखने पर पता चलता है कि ये तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अंदाज ने एक बार फिर दर्शकों को हैरान कर दिया है और उनका ये लुक फिल्म को लेकर उत्सुकता जगाता है। बैकग्राउंड में हॉरर सा म्यूजिक चल रहा है जो उनके लुक को डरावना बना दे रहा है। यह एक इस रीवेंज ड्रामा है जिसमें वह बदला लेते हुए नजर आएंगे। हड्डी ज़ी स्टूडियोज, आनंदिता स्टूडियोज की ओर से निर्मित और अक्षत अजय शर्मा द्वारा निर्देशित एक रिवेंज ड्रामा है। 

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है- ‘अपराध इतना अच्छा पहले कभी नहीं देखा। हड्डी, एक रिवेंज ड्रामा है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहले कभी न देखे गए अवतार में अभिनय किया है। फिल्मांकन शुरू, 2023 में रिलीज।'

End of Article