वाइफ आलिया से तलाक पर पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'निभानी है बच्चों की जिम्मेदारी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2020, 07:42 PM IST

Nawazuddin Siddique Divorce: नवाजुद्दीन सिद्दिकी अपनी वाइफ आलिया सिद्दिकी से तलाक लेने वाले हैं। अब पहली बार नवाज ने अपनी पर्सनल लाइफ में चल रहे विवादों पर चुप्पी तोड़ी है।

वाइफ आलिया से तलाक पर पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'निभानी है बच्चों की जिम्मेदारी'

मुंबई. नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अपनी वाइफ आलिया सिद्दिकी से तलाक पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। नवाज ने कहा है कि वह अपने बच्चों की परवरिश में ध्यान देना चाहते हैं।

पिंकविला से बातचीत में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा, 'मैं अमूमन अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करता हूं। लेकिन हां, मुझे उम्मीद है कि मैं अपने बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकूं।'

नवाजुद्दीन सिद्दिकी आगे कहते हैं, 'मैं अपनी बेटी को बहुत प्यार करता हूं। बाकी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं फिलहाल कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं।' वहीं, नवाज ने भतीजी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है।

कोर्ट में दर्ज कराया बयान 
नवाजुद्दीन सिद्दिकी की वाइफ आलिया सिद्दिकी ने नवाजुद्दीन पर रेप का आरोप भी लगाया था। अब उन्‍होंने मुजफ्फरनगर में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। आलिया ने कहा था कि वो पिछले कई सालों से बहुत कुछ झेल रही हैं  

अपने बयान में आलिया ने फ‍िर यह बात कही कि 2012 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने उनके एक परिजन के साथ छेड़खानी की थी। आलिया ने केवल नवाजुद्दीन नहीं बल्कि उनके परिवार पर भी आरोप लगाए हैं।

लगाए थे जासूसी के आरोप 
आलिया ने इस इंटरव्यू में कहा कि नवाजुद्दीन के भाई शम्स की वजह से उन्हें परेशानी होती थी, वो उनकी जासूसी करते थे। आलिया ने कहा कि वो हमेशा मेरी एक्टिविटी को मॉनिटर करते थे। आलिया का कहना है कि नवाजुद्दीन के भाई यह ध्यान रखते थे कि वो कहां जा रही हैं और क्या कर रही हैं।

 आलिया ने नवाज के भाई पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनका और नवाजुद्दीन का अक्सर झगड़ा होता था लेकिन उन्होंने कभी आलिया पर हाथ नहीं उठाया। आलिया ने बताया था कि नवाजुद्दीन के भाई ने उन्हें मारा था। 
 

End of Article