Monalisa Best Films: 125 से ज्‍यादा भोजपुरी फ‍िल्‍मों में काम कर चुकी हैं मोनालिसा, ये फ‍िल्‍में रहीं सुपरहिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2021, 11:40 PM IST

Actress Monalisa Best Bhojpuri Films: भोजपुरी इंडस्‍ट्री में मोनालि‍सा का एक बड़ा नाम हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 में हुआ था और अब तक वह 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Monalisa Best Films: 125 से ज्‍यादा भोजपुरी फ‍िल्‍मों में काम कर चुकी हैं मोनालिसा, ये फ‍िल्‍में रहीं सुपरहिट

Actress Monalisa Best Bhojpuri Films: भोजपुरी इंडस्‍ट्री में मोनालि‍सा का एक बड़ा नाम हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 में हुआ था और अब तक वह 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मोनालि‍सा का असली नाम अंतरा बिस्‍वास है लेकिन परदे और स्टेज पर वह फैंस के बीच मोनालि‍सा के नाम से मशहूर हैं। 

भोजपुरी से टीवी का सफर तय करने वाली अदाकारा मोनालिसा इन दिनों सीरियल नमक इश्‍क में नजर आ रही हैं। वह इस शो में निगेटिव रोल में नजर आ रही हैं। मोनालिसा का कहना है कि इस आगामी टेलीविजन शो में उनका किरदार उनका ड्रीम रोल है। 

इस नए शो से मोनालिसा ने कुछ समय पहले तस्‍वीरें शेयर की थीं जोकि उनके किरदार इरावती वर्मा की थी। यह एक ऐसा किरदार है जो लोगों के सामने मीठा बोलती है और खुद को निर्दोष दिखाती है। लेकिन उसका असल रूप अलग है। 38 साल की हो चुकीं मोनालिसी हिंदी सीरियल नजर, दिव्‍य दृष्टि, नजर 2 और डायन में भी नजर आ चुकी हैं। वह बिग बॉस सीजन 6 और सीजन 14 बतौर गेस्‍ट एवं बिग बॉस सीजन 10 में बतौर कंटेस्‍टेंट शामिल हो चुकी हैं। 

इन भोजपुरी फ‍िल्‍मों से मचाया धमाल
मोनालिसा ने भोले शंकर, तू बबुहा हमार, धर्मात्‍मा, रंगबाज दरोगा, देवर भइल दीवाना, मोरा बलमा छैल छबीला, गुलाम, दुल्‍हन चाही पाकिस्‍तान से 2, जिद्दी आशिक, बनारसवाली, बीवी नंबर 1, साला मैं तो साहब बन गया, लोफर, सात सहेलियां, पॉकेट गैंग्‍सटर, सरकार राज जैसी भोजपुरी की शानदार फिल्‍मों में अपने अभिनय से दिल जीता है। 

इन हिंदी फ‍िल्‍मों में आईं नजर
मोनालिसा को भोजपुरी फ‍िल्‍मों के लिए जाना जाता है लेकिन उन्‍होंने कई हिंदी फ‍िल्‍मों में भी अभिनय किया है। 1997 की फ‍िल्‍म जयते, 2004 की तौबा तौबा, 2005 की एक थी भूल, काफ‍िला (2007), मनी है तो हनी है जैसी फ‍िल्‍मों में काम किया है। वहीं मोनालिसा ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और उड़िया भाषा की फ‍िल्‍मों में भी अभिनय किया है। 
 

End of Article