Nagma Birthday: सौरव गांगुली से था नगमा का अफेयर, इस वजह से खत्म हुआ था दोनों का रिश्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2019, 10:00 AM IST

Nagma Turns 45: बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा का आज जन्मदिन है और वो 45 साल की हो गईं हैं। नगमा के बर्थडे पर जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।

Nagma Birthday: सौरव गांगुली से था नगमा का अफेयर, इस वजह से खत्म हुआ था दोनों का रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा का आज बर्थडे है और वो 25 दिसंबर को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। नगमा का जन्म 25 दिसंबर 1974 को मुंबई में हुआ था। नगमा ने साल 1990 में फिल्म बागी: अ रिबेल लव स्टोरी से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें वो सलमान खान के अपोजिट नजर आईं थीं। यह साल 1990 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7वीं फिल्म थी। 

इसके बाद वो फिल्म बेवफा से वफा, दिलवाले कभी ना हारे, किंग अंकल, हस्ती, धरतीपुत्र, सुहाग, कौन रोकेगा मुझे, लाल बादशाह, कुंवारा और चल मेरे भाई जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके साथ ही नगमा ने कई तमिल, तेलेगु और मलयाली फिल्मों में भी काम किया।

नगमा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो कई बार विवादों में रहीं हैं।  लेकिन वहीं उनकी लव लाइफ की बात करें तो शायद ही कोई जानता होगा कि नगमा का नाम क्रिकेटर सौरव गांगुली से जुड़ चुका है। साल 2000 के शुरुआत में ये खबरें थीं कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे लेकिन दोनों ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। जानकारी के मुताबिक दोनों ने करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर उनका रिश्ता खत्म हो गया।

इस वजह से खत्म हुआ दोनों का रिश्ता

दोनों का रिलेशनशिप खत्म होने के बाद भी वो खबरों में रहे और बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता खत्म होने के पीछे की वजह है सौरव के करियर पर बुरा असर पड़ना। जानकारी के मुताबिक दोनों के रिश्ते का सौरव के करियर ग्राफ पर बुरा असर पड़ रहा था, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म कर दिया। 
 

End of Article