रोमांटिक मौसम में मलाइका अरोड़ा को आई बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की याद, शेयर किया पेरिस का स्पेशल वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 01:07 PM IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन संग एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

रोमांटिक मौसम में मलाइका अरोड़ा को आई बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की याद, शेयर किया पेरिस का स्पेशल वीडियो
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। हाल ही में अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर दोनों पेरिस में वेकेशन पर गए और साथ में क्वालिटी टाइम बिताया। इस दौरान दोनों ने कई फोटोज और वीडियोज भी शेयर कीं। 

मलाइका ने शेयर किया ये वीडियो

अब मलाइका ने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों के पेरिस में साथ बिताए रोमांटिक पलों की झलक देखने को मिल रही है। दरअसल रोमांटिक मौसम को देखकर मलाइका ये वीडियो शेयर करने से खुद को नहीं रोक सकीं। इस वीडियो को शेयर कर मलाइका ने लिखा, 'मौसम बहुत रोमांटिक है... थ्रोबैक तो बनता है।' शेयर किए गए इस वीडियो में दोनों साथ में डिशेज से लेकर वेदर और सीनिक ब्यूटी एन्जॉय करते दिख रहे हैं। 

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स 

मलाइका और अर्जुन का ये वीडियो फैंस और सेलेब्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने कमेंट कर 'वाह वाह' लिखा, तो वहीं उनकी चाची महीप कपूर ने कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाए। इसके अलावा एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाए। वहीं कई फैंस ने ब्यूटीफुल लिखकर कमेंट किया। 

लंबे समय से कर रहे हैं डेट

मालूम हो कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन के खास दोस्त वरुण धवन ने कहा था कि अर्जुन कपूर शादी के लिए तैयार हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर अब फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन कपूर फिल्म कुत्ते में भी नजर आएंगे।

End of Article