मलाइका अरोड़ा को उनकी यलो ड्रेस ने दिया धोखा, पोज देते टाइम हुआ कुछ ऐसा कि संभालना हो गया मुश्किल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2021, 08:14 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने स्टाइल और पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में रहती हैं। पिछले साल एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उनके लिए संभालना मुश्किल हो गया था।

मलाइका अरोड़ा को उनकी यलो ड्रेस ने दिया धोखा, पोज देते टाइम हुआ कुछ ऐसा कि संभालना हो गया मुश्किल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मलाइका अक्सर अपने स्टाइल, बोल्ड अवतार और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन आपको बता दें कि मलाइका भी वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो चुकी हैं जिसके बाद एक्ट्रेस की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। 

मलाइका का ऊप्स मूमेंट

दरअसल पिछले साल मलाइका अरोड़ा मिस डीवा यूनिवर्स ग्रैंड फिनाले में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका यलो कलर के थाई हाई स्लिट फ्लोर टचिंग वन शोल्डर रफल्ड गाउन में नजर आई थीं। यहां पैपराजी को पोज देते हुए मलाइका ऊप्स मूमेंट की शिकार हो गईं। दरअसल इस दौरान उनकी ड्रेस थोड़ी नीचे खिसक गई और वो थोड़ी ज्यादा रिवील हो गईं। हालांकि उन्होंने खूबसूरती से इस सिचुएशन को संभल लिया और अपनी ड्रेस को ठीक किया। इसके बाद मलाइका की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 

ड्रेस के चलते होती हैं टारगेट

मालूम हो कि मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अवतार और ड्रेस को लेकर लोगों के निशाने पर रहती हैं हालांकि एक्ट्रेस को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। हाल ही में मलाइका अपने चलने के तरीके को लेकर भी खबरों में रही थीं। दरअसल मलाइका का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो अजीब तरीके से चलती नजर आई थीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें 'Duck' तक कह दिया था। 

अर्जुन संग रिलेशनशिप में हैं

मलाइका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो एक्टर अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं और इसके चलते भी वो लोगों के निशाने पर रहती हैं। दरअसल उम्र में मलाइका अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। इसके बाद से दोनों की अक्सर साथ में तस्वीरें सामने आती रहती हैं। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन उन्होंने हमेशा इनका खंडन किया है।

End of Article