Malaika Arora- Arjun Kapoor Romantic Photos: बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल हैं मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर, साल 2021 की ये तस्वीरें हैं सबूत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2021, 08:56 AM IST

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर साथ में समय बिताते हैं। देखें साल 2021 की इनकी रोमांटिक फोटोज।

Malaika Arora- Arjun Kapoor Romantic Photos: बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल हैं मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर, साल 2021 की ये तस्वीरें हैं सबूत

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशंस पर भी जाते रहते हैं। हाल ही में दोनों साथ में मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे और इस दौरान वो लगातार चर्चा में बने रहे। 

सरप्राइज डिनर

मालदीव में दोनों ने साथ में क्वालिटी टाइम बिताया। इस दौरान बीच साइड में अर्जुन ने मलाइका के लिए सरप्राइज डिनर डेट अरेंज की और इसकी वीडियो भी शेयर किया। इस दौरान लाइट्स की मदद से रेत पर बड़ा सा हार्ट बनाया गया जहां इस स्टार कपल ने रोमांटिक डिनर किया। 

अक्सर रहते हैं चर्चा में

अर्जुन और मलाइका अक्सर चर्चा में रहते हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह है दोनों की उम्र का अंतर। दरअसल उम्र में मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और इसी के चलते दोनों के रिलेशनशिप पर कई बार सवाल तक उठाए जाते हैं और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'मां- बेटा' तक कह देते हैं लेकिन इसका फर्क उनके रिश्ते पर नहीं पड़ता। मलाइका भी यह साफ कर चुकी हैं कि उनकी उम्र से रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

(नीचे वाली सभी तस्वीरें साल 2021 से पहले की हैं)

शादी को लेकर आ चुकी हैं खबरें

मलाइका और अर्जुन को लेकर कई बार ये खबरें आ चुकी हैं कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया। 

साल 2019 में ऑफिशियल किया रिश्ता

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। इसके बाद से दोनों की अक्सर साथ में तस्वीरें सामने आती रहती हैं। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन उन्होंने हमेशा इनका खंडन किया है। मालूम हो कि मलाइका ने साल 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है लेकिन साल 2017 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद से मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

End of Article