Madhuri Dixit Birthday: बर्थडे पर फैंस को माधुरी दीक्षित ने दिया तोहफा, जल्द ही रिलीज करेंगी अपना नया गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2020, 05:35 PM IST

Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित आज अपना बर्थडे मना रही हैं। अब अपने बर्थडे पर माधुरी दीक्षित ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। एक्टिंग और डांस के बाद माधुरी अब सिंगिंग में भी डेब्यू करने जा रही हैं।

Madhuri Dixit Birthday: बर्थडे पर फैंस को माधुरी दीक्षित ने दिया तोहफा, जल्द ही रिलीज करेंगी अपना नया गाना

मुंबई. माधुरी दीक्षित आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। माधुरी दीक्षित को सेलेब्स और फैंस सुबह से ही जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।  अब माधुरी दीक्षित ने इस खास दिन पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। माधुरी जल्द ही सिंगिंग में भी डेब्यू करने जा रही हैं। 

माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित ने बताया है कि जल्द ही वह अपना पहला गाना लेकर आने वाली हैं। उन्होंने इसकी पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

माधुरी ने वीडियो के साथ लिखा है- ' बर्थडे पर आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! मैं अब आपको कुछ प्यार वापस देना चाहती हूं। मैं अपने पहले गाने की झलक आपके साथ शेयर कर रही हूं।'

ये होगा गाने का नाम 
माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर गाने का नाम भी बताया है। माधुरी ने लिखा- 'जल्द ही आप सभी के साथ मैं नया गाना शेयर करुंगी। इसका नाम है कैंडल (मोमबत्ती)। गाने में उम्मीद के बारे में बताया जाएगा। हमें सबसे ज्यादा इसकी जरूरत है।'  

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने इससे पहले I for India कॉन्सर्ट में गाना गाया था।  माधुरी दीक्षित ने हॉलीवुड सिंगर एड शीरन का सॉन्ग गाया था। वहीं, उनके बेटे ने पियानो बजाया था। माधुरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। 



शेयर किया था डांस वीडियो 
माधुरी दीक्षित ने अपना डांस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उनका बड़ा बेटा अरिन तबला बजाता नजर आ रहा है जबकि माधुरी अपने पैरों में घुंघरू बांधकर उनपर थिरकती दिख रही हैं। इसके बाद वो अरिन को भी कुछ डांस स्टेप्स सिखाती हैं।


माधुरी और अरिन का ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'क्वारंटाइन हमें वो सब करने का मौका दे रहा है जो हम हमेशा से करना चाहते थे। वीडियो को अंत तक देखें यह जानने के लिए कि मैं क्या हमेशा करना चाहती थी।' 

End of Article