Chiranjeevi Sarja की पत्नी मेघना राज और डेढ़ महीने के बेटे को हुआ कोरोना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2020, 07:45 PM IST

दिवंगत एक्टर चिरंजीवी सरजा की एक्ट्रेस बीवी मेघना राज सरजा और उनके डेढ़ महीने के बेटे को कोरोना हो गया है। मेघना ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

Chiranjeevi Sarja की पत्नी मेघना राज और डेढ़ महीने के बेटे को हुआ कोरोना

Meghana Raj And Son Test Positive For COVID-19: साल 2020 खत्‍म होने को है लेकिन कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल की शुरुआत में कोविड-19 ने पैर पसारने शुरू किये थे और अब तक ये ना जाने कितने लोगों की जिंदगी खतरे में डाल चुका है। खबर आ रही है कि दिवंगत एक्टर चिरंजीवी सरजा की एक्ट्रेस बीवी मेघना राज सरजा और उनके डेढ़ महीने के बेटे को भी कोरोना हो गया है। मेघना राज ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। 

मेघना सरजा ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सभी को हैलो... मेरे पिता, माता, मैं और मेरा छोटा बच्चा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जो लोग बीते हफ्तों में हमारे संपर्क में आए हैं वो भी अपना टेस्‍ट करा लें। मैं चिरू के फैंस को बताना चाहती हूं कि चिंता की कोई बात नहीं। हम अपना ध्यान अच्छे से रख रहे हैं। जूनियर सी (चिरंजीवी) भी अभी ठीक है। हम एक परिवार की तरह लड़ेंगे और जीतेंगे।’

एक्ट्रेस मेघना राज सरजा ने आज  (22 अक्टूबर) सुबह बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। चिरंजीवी सरजा और मेघना की शादी अप्रैल 2018 में हुई थी। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। मेघना की प्रेग्नेंसी के दौरान जून में कार्डियक अरेस्ट के चलते चिरंजीवी सरजा का निधन हो गया, वो केवल 39 साल के थे। 

मेघना की इस पोस्‍ट के बाद उनके फैंस जल्‍द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्‍हें इस बीमारी से लड़ने की हिम्‍मत देने में लगे हैं। 

End of Article