Lata Mageshkar Awards List: देखें लता मंगेशकर के अवॉर्ड्स की लिस्ट, क‍िस साल में द‍िया गया था उनको भारत रत्‍न

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 11:57 AM IST

Lata Mageshkar Died, Lata Mageshkar Awards in Hindi: लता मंगेशकर को 2001 में संगीत की दुनिया में उनके योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। इसके पहले भी उन्हें कई सम्मान दिए गए, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण भी शामिल हैं।

Lata Mageshkar Awards List: देखें लता मंगेशकर के अवॉर्ड्स की लिस्ट, क‍िस साल में द‍िया गया था उनको भारत रत्‍न

Lata Mageshkar Awards List: कोरोना की वजह से भारत की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जिंदगी की जंग हार गईं और दुनिया को अलविदा कह गईं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।  92 साल की लता जी की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU रखा गया था। रविवार को सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया। डॉ. प्रतीत ने बताया कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर उनकी मौत की वजह रही।

92 साल की लता जी ने 36 भाषाओं में 50 हजार गाने गाए, जो किसी भी गायक के लिए एक रिकॉर्ड है। 1960 से 2000 तक एक दौर था, जब लता मंगेशकर की आवाज के बिना फिल्में अधूरी मानी जाती थीं। करीब 1000 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी। उनका आखिरी गाना 2015 में आई फिल्म डुन्नो वाय में था। 

लता मंगेशकर को 2001 में संगीत की दुनिया में उनके योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। इसके पहले भी उन्हें कई सम्मान दिए गए, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के सम्मान भी शामिल हैं। 61 साल की उम्र में गाने के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली वे एकमात्र गायिका रहीं। लता मंगेशकर को मिले अवॉर्ड्स की फेहरिस्त काफी लंबी है।

लता मंगेशकर को मिले पुरस्कार (Award list of Lata Mangeshkar)

  • फिल्मफेयर पुरस्कार (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994)
  • राष्ट्रीय पुरस्कार (1972, 1975 और 1990)
  • महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार (1966 और 1967)
  • 1969 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • 1989 में उन्हें फ़िल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ दिया गया।
  • 1993 में फिल्मफेयर के 'लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
  • 1996 में स्क्रीन के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
  • 1997 में 'राजीव गांधी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
  • 1999 में पद्मविभूषण, एन.टी.आर. और ज़ी सिने के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
  • 2000 में आई. आई. ए. एफ.(आइफ़ा) के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
  • 2001 में स्टारडस्ट के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार', नूरजहांं पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2001 में भारत सरकार ने आपकी उपलब्धियों को सम्मान देते हुए देश के सर्वोच्च पुरस्कार “भारत रत्न” से आपको विभूषित किया।

बता दें कि करीब 80 साल से संगीत की दुनिया में सक्रिय लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के ही इंदौर में हुआ था। 13 साल की छोटी उम्र में 1942 से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। 

End of Article