Laal singh Chaddha Vs Raksha bandhan Advance Booking: 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा के दो सुपरस्टार टकराएंगे। रक्षा बंधन की छुट्टी के दिन बॉक्स ऑफिस महाक्लैश होने जा रहा है। एक तरफ अक्षय कुमार की रक्षा बंधन तो दूसरी तरफ आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों का सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध हो रहा है और बायकॉट की मांग की जा रही है।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म रक्षा बंधन में अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय कुमार की बहन का किरदार शिकारा फिल्म की एक्ट्रेस सादिया खतीब, सहजमीन कौर (Sahejmeen Kaur), दीपिका खन्ना (Deepika Khanna) और स्मृति श्रीकांत (Smriti Srikant) निभा रही हैं। फिल्म भाई बहन के प्रेम पर आधारित है।
वहीं लाल सिंह चड्ढा 1994 की अमेरिकी ड्रामा फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान सरदार बने हैं और करीना उनकी सरदारनी। साउथ स्टार नागा चैतन्य भी 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। स्क्रीन काउंट की बात करें तो फिल्म रक्षा बंधन को भारत में तकरीबन 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। वहीं फिल्म लाल सिंह चड्ढा को देशभर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।
ऐसी हो रही एडवांस बुकिंग
मेकर्स ने 5 अगस्त को लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग शुरू की और इसी दिन रक्षा बंधन की भी एडवांस बुकिंंग शुरू हुई। जानकारी के अनुसार लाल सिंह चड्ढा ने एडवांस बुकिंग ये 1.90 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म 'रक्षा बंधन' का कारोबार 1.45 करोड़ रुपये का हुआ है। मुंबई-दिल्ली जैसे शहरों में 'लाल सिंह चड्ढा' ने बाजी मारी है तो पटना-जोधपुर जैसे शहरों में 'रक्षा बंधन' की एडवांस बुकिंंग जोरों पर है।

