लाल सिंह चड्ढा बनी 22 साल में आमिर खान की सबसे बड़ी फ्लॉप, अक्षय कुमार की पत्नी के साथ इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर दी थी डिजास्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 10:07 AM IST

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बड़े बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इससे पहले 22 साल पहले उनकी फिल्म इतनी बड़ी फ्लॉप रही थी।

लाल सिंह चड्ढा बनी 22 साल में आमिर खान की सबसे बड़ी फ्लॉप, अक्षय कुमार की पत्नी के साथ इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर दी थी डिजास्टर

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले महीने रिलीज हुई थी। फिल्म से एक्टर्स और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसती रही। 

अक्षय की पत्नी के साथ दी थी फ्लॉप फिल्म

आमिर खान की ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है। इससे पहले साल 2000 में रिलीज हुई उनकी फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी, इस फिल्म में वो अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ नजर आए थे। ये फिल्म थी मेला। ये फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी।

22 साल बाद सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म

22 साल पहले रिलीज हुई आमिर खान की ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है। फिल्म में आमिर के साथ उनके भाई फैसल खान और ट्विंकल खन्ना भी अहम रोल में थे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 18 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी लेकिन दर्शकों ने फिल्म को सिरे से नकार दिया था। फिल्म ने 15.19 करोड़ की कमाई हासिल की थी। अब 22 साल बाद आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर्दे पर रिलीज हुई और 180 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने देश में बॉक्स ऑफिस पर केवल 75 करोड़ रुपये की ही कमाई की।

कैसी है फिल्म लाल सिंह चड्डा

आमिर खान और करीना कपूर खान की ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स लीड रोल में थे। फिल्म में उनके अलावा मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं।

End of Article