'वन नाइट स्टैंड' के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं Kubbra Sait, Sacred Games की एक्ट्रेस को कराना पड़ा अबॉर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 01:29 PM IST

Kubbra Sait got pregnant after 'One Night Stand': एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने किताब अपनी में लिखा है कि साल 2013 में एक वन नाइट स्टैंड के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। उस समय एक्ट्रेस की उम्र 30 साल थी।

'वन नाइट स्टैंड' के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं Kubbra Sait, Sacred Games की एक्ट्रेस को कराना पड़ा अबॉर्शन
Photo Credit: BCCL

Kubbra Sait got pregnant after 'One Night Stand': सेक्रेड गेम्स ओटीटी प्‍लेटफॉर्म की सबसे लोकप्रिय वेबसीरीज में से एक है। इस वेबसीरीज में जानी मानी अदाकारा कुबरा सैत ने लीड रोल निभाया था। अदाकारा कुबरा सैत ने वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स में बेहद सराहनीय अभिनय किया था। उन्‍होंने इस सीरीज में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग इंटिमेट सीन दिए थे। कुबरा सैत ने सेक्रेड गेम्स में कुकू की भूमिका निभाई थी जोकि एक ट्रांस विमेन होती है। इस सीरीज के बाद उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली। 

अब कुब्रा सैत ने अपने बारे में एक ऐसा खुलासा किया है जिससे फैंस दंग रह गए हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी  किताब 'ओपन बुकः नॉट क्वाइट ए मेमॉयर' लॉन्च की है जिसमें अपने बारे में कई खुलासे किए हैं। इस किताब में उन्होंने अपने संबंध, बॉडी शेमिंग को लेकर कई खुलासे किए  हैं। 

एक्ट्रेस ने किताब में लिखा है कि साल 2013 में एक वन नाइट स्टैंड के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। उस समय एक्ट्रेस की उम्र 30 साल थी और वह मां नहीं बनना चाहती थीं इसलिए उन्हें गर्भपात करवाना पड़ा था। इस घटना के बारे में भी उन्होंने बताया कि वह अंडमान पर एक ट्रिप पर थीं और ड्रिंक के बाद वह एक दोस्त के साथ इंटीमेट हो गई थीं। कुछ दिन बाद उन्होंने जब प्रेग्नेंसी टेस्ट किया तो वह पॉजिटिव आया। 

कुब्रा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थी। उन्हें महिलाओं के ऊपर 23 साल की उम्र में शादी और फिर 30 की उम्र तक बच्चों का प्रेशर समझ में नहीं आता। 

बता दें कि कुबरा सैत ने अपना डेब्यू सलमान खान की फिल्म रेडी से किया था। इसके बाद उन्हें वेबसीरीज सैक्रेड गेम से उन्‍हें काफी लोकप्रियता मिली। वह जवानी जानेमन जैसी फिल्मों में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन दिलकश तस्‍वीरें साझा किया करती हैं।

End of Article