पर्दे पर फिर रोमांस करते दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी! सामने आई ये जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 05:51 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह में साथ नजर आए थे। अब खबरें हैं कि दोनों एक बार फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे।

पर्दे पर फिर रोमांस करते दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी! सामने आई ये जानकारी

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह में साथ नजर आए थे, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। अब खबरें हैं कि दोनों एक बार फिर से पर्दे पर साथ रोमांस करते नजर आएंगे। दोनों पर्दे पर ऐसा रोल निभाते दिखेंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया। इसके अलावा फिल्म में कई स्पेशल इफेक्ट्स होंगे। बता दें कि हाल ही में उनकी पिछली फिल्म शेरशाह को रिलीज हुए एक साल पूरा हुआ है। इसके अलावा दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। उनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं थीं लेकिन बाद में ये खबरें तब गलत साबित हुईं जब दोनों साथ नजर आए। अब दर्शकों को उनको एक बार फिर से पर्दे पर साथ देखना चाहते हैं। 

End of Article