Box Office: 100 करोड़ के करीब पहुंची 'गंगूबाई काठियावाड़ी', वीकेंड पर बना लेगी नया रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2022, 12:40 PM IST

Gangubai Kathiawadi box office collection day 8: आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी कोरोना काल के बावजूद बाद कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उम्मीद है कि इस वीकेंड तक ये 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है।

Box Office: 100 करोड़ के करीब पहुंची 'गंगूबाई काठियावाड़ी', वीकेंड पर बना लेगी नया रिकॉर्ड

Gangubai Kathiawadi box office collection day 8: आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी कोरोना काल के बावजूद बाद कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और बाकी फिल्ममेकर्स को हिम्मत दे रही है। मेकर्स सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज करने से बच रहे थे ऐसे में इस फिल्म ने एक हौसला दिया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी गंगूबाई काठियावाड़ी ने आठ दिन में 75 करोड़ की कमाई की है। गुरुवार को यानि छठे दिन इस फिल्म ने 5.40 करोड़ रुपये कमाए। गुरुवार तक कुल कमाई का आंकड़ा 68.93 करोड़ तक पहुंच गया था। 

गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग दी थी। फिल्म ने दूसरे दिन 13.32 करोड़ और रविवार को 15.30  करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे दिन यानि सोमवार को भी फिल्म ने 8.19 करोड़ रुपये कमाए जबकि पांचवे दिन मंगलवार को 10.01 करोड़ और बुधवार को 6.21 करोड़ कमाए थे।

फिल्म बिजनेस के जानकारों का मानना था कि गंगूबाई काठियावाड़ी की कमाई दूसरे वीकेंड पर ज्यादा कमाई करेगी। उम्मीद है कि इस वीकेंड तक ये 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है। कोरोना काल के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये चौथी फिल्म होगी। इससे पहले सूर्यवंशी, 83 और पुष्पा इस आंकड़े को पार कर चुकी हैं।   

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक रोहित जायसवाल के अनुसार, शनिवार और रविवार को गंगूबाई काठियावाड़ी की एडवांस बुकिंग जबरदस्त है और इसी अनुमान से कहा जा सकता है कि वीकेंड पर ये फिल्म 17 से 19 करोड़ रुपये कमा लेगी। 

यह फिल्म शुक्रवार 25 फरवरी को रिलीज हुई थी। एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक चैप्टर पर आधारित गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर तीन हजार स्क्रींस पर रिलीज हुई। इस फिल्म को समीक्षकों की सराहना मिल रही है, वहीं माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिल रहा है। आलिया के अलावा फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, शीला बाई के क‍िरदार में  सीमा पाहवा, रहीम लाला के रोल में अजय देवगन नजर आए हैं। विजय राज ने इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर रजियाबाई की भूमिका निभाई है और प्रभावित किया है। 

End of Article