कटरीना कैफ ने किया आलिया की वेडिंग फोटोज पर कमेंट, जानें रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड ने क्या लिख दिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 11:58 PM IST

Katrina Kaif Send best Wishes to Ex-Boyfriend Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। अब रणबीर की एक्स कटरीना कैफ ने भी कुछ लिखा है...

कटरीना कैफ ने किया आलिया की वेडिंग फोटोज पर कमेंट, जानें रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड ने क्या लिख दिया

Katrina Kaif Send best Wishes to Alia bhatt: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अपने कई खूबसूरत और रोमांटिक पलों को आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन फोटोज में दूल्हा और दुल्हन एक साथ बेहद खुश दिख रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रोमांटिक पलों को देखकर फैन्स भी काफी खुश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैन्स ही नहीं, इंडस्ट्री के फ्रेंड्स ने भी दोनों के लिए शुभकामनाएं भेजनी शुरू कर दी हैं। इसी बीच रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

कटरीना कैफ ने क्या लिखा?
आलिया भट्ट के वेडिंग फोटोज पोस्ट पर कटरीना कैफ ने बधाई की है। कटरीना ने आलिया और रणबीर को शादी की शुभकामनाएं भेजी हैं। कटरीना कैफ ने बधाई देते हुए लिखा- 'आप दोनों को शभकामनाएं...  प्यार और खुशियां।' जैसा कि हम जानते हैं कटरीना कैफ, रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रही हैं। हालांकि अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। वहीं कटरीना, आलिया की बहुत अच्छी दोस्त हैं।  

इन सितारों ने दी आलिया-रणबीर को बधाई
आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर सोनम कपूर, जेनेलिया डिसूजा, माधुरी दीक्षित, टाइगर श्रॉफ, तमन्ना भाटिया, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर, सोनू सूद, दीया मिर्जा, मौनी रॉय, मनीष मल्होत्रा जैसे तमाम सिलेब्रिटीज ने कमेंट्स कर बधाई दी। इस लिस्ट में कटरीना कैफ भी शामिल हैं जिन्होंने आलिया के पोस्ट पर कॉमेंट किया है।

Katrina kaif reaction on Alia Bhatt dreamy wedding photos with husband Ranbir Kapoor

आलिया भट्ट ने लिखा ये स्वीट नोट 

अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा कि हमने अपने रिश्ते के 5 साल भरपूर जिए और आज परिवार और दोस्तों के सामने साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। हमने अपने घर में शादी की है और घर की फेवरेट जगह - बालकनी में सात फेरे लिए हैं। हम और खूबसूरत यादें बनाने के लिए तैयार हैं - जिसमें प्यार, खुशी, चुप्पी, लड़ाई और वाइन - जैसा सब कुछ होगा। हमारे साथ इस सफर में जुड़ने का और इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। - रणबीर और आलिया

End of Article