Katrina Kaif से लेकर Rajkummar Rao तक, इन सितारों ने अपनी शादी में धारणाएं तोड़ शुरू किया नया रिवाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2021, 10:45 AM IST

Celebrities who broke stereotypes at their wedding: बॉलीवुड के कई स‍ितारे हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इन सितारों ने सदियों से चली आ रही कई धारणाओं को बदला और शुरू किया नया रिवाज।

Katrina Kaif से लेकर Rajkummar Rao तक, इन सितारों ने अपनी शादी में धारणाएं तोड़ शुरू किया नया रिवाज

Celebrities who broke stereotypes at their wedding: बॉलीवुड के कई स‍ितारे हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दिग्‍गज अदाकारा कटरीना कैफ ने बॉलीवुड एक्‍टर विक्‍की कौशल को हमसफर चुना है तो अभिनेता राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी की। उससे पहले दिलकश अदाकारा दीया मिर्जा शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। ये शादियां काफी भव्‍य रहीं और देश-विदेश की मीडिया की इन पर नजर रही। एक बाद तो इन शादियों में नजर आई वो ये कि इन सितारों ने सदियों से चली आ रही कई धारणाओं को बदला और नया रिवाज शुरू किया। आइये जानते हैं कि इन शादियों में कौन से नए र‍िवाज का जन्‍म हुआ।

विक्‍की कौशल-कटरीना कैफ

विक्‍की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को राजस्‍थान के सवाई माधोपुर में शादी की और इस शादी की दिलकश तस्‍वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस शादी की कुछ तस्‍वीरें आईं जिनमें कटरीना कैफ मंडप की ओर चलती हुई नजर आ रही हैं। अक्‍सर इस मौके पर दुल्‍हन के भाई फूलों की चादर लेकर चलते नजर आते हैं लेकिन कटरीना की शादी में एक floral blanket को उनकी बहनें पकड़कर चलती नजर आईं। 

दिया मिर्जा 

बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा की शादी में एक खास बात देखने को मिली। अक्‍सर शादी की रस्‍में पूरा कराने के लिए पुरुष पंडित ही दिखाई देते हैं लेकिन इस शादी में एक महिला पंडित ने उनकी शादी की रस्‍में पूरी कराईं। वहीं दीर्या मिर्जा ने अपनी शादी में कन्‍यादान और बिदाई जैसी रस्‍मों को पूरा करने की धारणाओं को तोड़ा। 

राजकुमार राव-पत्रलेखा

लंबे समय से फैंस को राजकुमार राव के दूल्‍हा बनने का इंतजार था। राजकुमार राव अदाकारा पत्रलेखा को काफी समय से डेट कर रहे थे। दोनों ने इसी साल नवंबर में शादी की। इस शादी की एक तस्‍वीर ने सबका ध्‍यान खींचा जिसमें पत्रलेखा राजकुमार की मांग भर रही हैं। अक्‍सर दूल्‍हा दुल्‍हन की मांग भरता है। 

अनुष्‍का शर्मा-विराट 

अनुश्‍का शर्मा और विराट कोहली की शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं। इन दोनों की शादी की दिलकश तस्‍वीरों ने भी फैंस को रोमांचित किया था। इस शादी में एक तस्‍वीर खास थी जिसमें बिदाई के वक्‍त अनुष्‍का शर्मा परिवार को हाथ से बाय करती नजर आ रही थीं। अनुष्‍का ने खुशी खुशी विदा होकर एक नई लीक कायम की थी।

End of Article