कटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली 100 करोड़ की डील, शादी की एक्सक्लूसिव फुटेज के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का बड़ा ऑफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2021, 02:29 PM IST

Vickat wedding 100 Crore Deal for Exclusive Footage?:राजस्‍थान के सवाई माधोपुर में विक्‍की कौशल और कटरीना कैफ के प्री वेडिंग फंक्‍शन शुरू हो चुके हैं। तमाम मेहमान वेडिंग वेन्‍यू पर पहुंच रहे हैं...

कटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली 100 करोड़ की डील, शादी की एक्सक्लूसिव फुटेज के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का बड़ा ऑफर

विक्‍की कौशल और कटरीना कैफ एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बॉलीवुड कपल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। , कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर, 2021 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राजस्‍थान के सवाई माधोपुर में दोनों के प्री वेडिंग फंक्‍शन शुरू हो चुके हैं। तमाम मेहमान वेडिंग वेन्‍यू पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने भी वीआईपी मेहमानों के आगमन और सुरक्षा की व्‍यवस्‍था संभाल ली है।  

अब पिंकविला डॉट कॉम की नई रिपोर्ट के अनुसार, विक्‍की कौशल और कटरीना कैफ से ओटीटी दिग्गजों में से एक द्वारा 100 करोड़ की डील के साथ संपर्क किया गया है। ओटीटी की एक दिग्गज कंपनी ने विकट की शादी की एक्सक्लूसिव फुटेज लेने के लिए मोटी रकम चुकाने की डील आगे बढ़ाई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 'मशहूर हस्तियों के लिए यह एक आम चलन है कि वे अपनी शादी के फुटेज और फोटोज को मैग्जीन और कभी-कभी चैनलों को भी बेच देते हैं, क्योंकि बहुत सारे प्रशंसक हैं जो लाइफ के इस पलों को देखना चाहते हैं। अब स्ट्रीमिंग दिग्गज भारत में भी यही ट्रेंड लाने की योजना बना रहे हैं और अपनी वेडिंग फ्रैंचाइजी को शुरू करने के लिए उन्होंने कटरीना कैफ और विक्की कौशल को 100 करोड़ रुपये की पेशकश की है।'

अगर कपूर इसे स्वीकार करते हैं, तो इस शादी को एक फीचर फिल्म के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शूट और स्ट्रीम किया जाएगा। इस फिल्म में मेमोरेबल पल होंगे, परिवार के सदस्यों, स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, मेहमानों और शादी में मौजूद अन्य लोगों के विशेष इंटरव्यू में इसमें होंगे। रिपोर्ट में आगे बताया गया है, 'इसके बारे में फैसला करना कटरीना और विक्की पर निर्भर है। उनके द्वारा ऑफर को छोड़ने और उनके इस बड़े ऑफर को लेने की भी संभावना है। क्योंकि वे चाहते हैं कि उनके फैन्स देखें कि शादी की सभी रस्में कैसे हुईं। 

सात से 10 दिसंबर तक चलेंगे फंक्शन

विक्की और कटरीना से जुड़े सोर्स ने ई टाइम्स को बताया, 'विक्की और कटरीना के शादी के फंक्शन्स सात दिसंबर से संगीत सेरेमनी से शुरू होंगे। इसके बाद आठ दिसंबर को मेहंदी की रस्म शुरू होगी। नौ दिसंबर को शादी होगी। इसके बाद कपल 10 दिसंबर को एक रिसेप्शन भी रखेगा। शादी में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो उसके लिए 100 बाउंसर जयपुर से हायर किए हुए हैं।  

End of Article